सरकार बनाने की जोर आजमाइश, शुरू हुई इंडिया गठबंधन की बैठक; पहुंचे कई आला नेता lok sabha election results india alliance nda meeting nitish kumar chandrababu naidu bjp jdu tdp-national news

Loksabha election 2024 LIVE updates: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं। जनता ने इस बार किसी भी पार्टी को जनादेश नहीं दिया है। पिछले दो बार से सत्ता के शीर्ष पर बैठी भाजपा को इस बार पूर्ण बहुमत नहीं मिला। भाजपा को 240 सीटें मिली जो 2019 से 63 कम है। अब भाजपा को ऐसी स्थिति में अब अपने गठबंधन के साथियों की तरफ देखना पड़ेगा। भाजपा कार्यालय के बाहर भी जब पीएम मोदी भाषण देने आए तो वहां भी NDA को बधाई की बात लिखी हुई थी। एक बार फिर से क्षेत्रीय पार्टियां सत्ता के केन्द्र में आ गई है। आज पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली में नीतीश कुमार से मिलेंगे, वहीं आंन्ध्र प्रदेश से चंद्रबाबू नायडू के भी दिल्ली आने की बात सामने आयी है। यह दोनों ही भाजपा और कांग्रेस के साथ सरकार में रह चुके हैं। नीतीश कुमार तो इंडिया गठबंधन बनाए जाने के सूत्रधार ही रहे हैं। जेडीयू के प्रवक्ता के सी त्यागी ने कहा है कि हम एनडीए में ही रहेंगे।

सरकार बनाने की कोशिश में एक तरफ एनडीए है तो दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन, पिछले दो चुनावों से करारी शिकस्त झेल रहे विपक्ष के लिए यह चुनाव एक संजीवनी की तरह रहा। सरकार बनाने के सवाल पर कल कांग्रेस कार्यालय में राहुल गांधी ने कहा कि हमनें जो वादा किया था हम उसे निभाएंगे। आज दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति पर बात होगी। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पटना से दिल्ली एक ही फ्लाइट में आए हैं, उन दोनों नेताओं के बीच में क्या बात हुई यह खुल कर सामने आ जाएगा। अब किसकी सरकार बनेगी और कौन क्या चाहेगा यह धीरे – धीरे सामने आता रहेगा।

लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुडे रहिए हमारे साथ लाइव हिंदुस्तान पर…………

Wed, 05 Jun 2024 07:17 PM

Lok Sabha Election 2024 Results Updates: इंडिया की बैठक में क्या बोले खरगे

Lok Sabha Election 2024 Results Updates: इंडिया गठबंधन की चल रही बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “मैं इंडिया गठबंधन के सभी साथियों का स्वागत करता हूं। हम एक साथ लड़े, तालमेल से लड़े और पूरी ताकत से लड़े। आप सबको बधाई!” खरगे ने कहा कि 18वीं लोकसभा चुनाव का जनमत सीधे तौर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ है।

Wed, 05 Jun 2024 07:13 PM

Lok Sabha Election 2024 Results Updates: एनडीए की बैठक ने नेताओं ने किया पीएम का धन्यवाद

Lok Sabha Election 2024 Results Updates: एनडीए की बैठक में सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री को उनके नेतृत्व में हुई प्रगति के लिए उन्हें बधाई दी। नेताओं ने राष्ट्र निर्माण में पीएम की मेहनत और प्रयासों की सराहना की। एनडीए सहयोगियों ने कहा कि पीएम के पास विकसित भारत के लिए एक स्पष्ट दृष्टिकोण है। उन्होंने दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाने में पीएम की भूमिका की सराहना की। एनडीए नेताओं ने गरीबी उन्मूलन की दिशा में पीएम के प्रयासों की सराहना की और अच्छा काम जारी रखने का संकल्प लिया।

Wed, 05 Jun 2024 06:34 PM

Lok Sabha Election 2024 Results Updates: शुरू हुई इंडिया गठबंधन की बैठक; पहुंचे कई आला नेता

Lok Sabha Election 2024 Results Updates: विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों के प्रमुख नेताओं की बैठक बुधवार शाम को आरंभ हो गई, जिसमें सरकार गठन की संभावनाओं और आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आधिकारिक आवास ’10, राजाजी मार्ग’ पर यह बैठक हो रही है। बैठक में खरगे के अलावा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार, द्रमुक नेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा, शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत और कई अन्य नेता इस बैठक में शामिल हैं।

Wed, 05 Jun 2024 06:33 PM

Lok Sabha Election 2024 Results Updates: नीतीश कुमार के साथ वायरल तस्वीर पर क्या बोले तेजस्वी 

 Lok Sabha Election 2024 Results Updates: बिहार के सीएम-जेडी (यू) नेता नीतीश कुमार के साथ अपनी वायरल तस्वीर पर, राजद नेता तेजस्वी यादव कहते हैं, “हमने एक-दूसरे का अभिवादन किया, मुझे उनके पीछे की सीट आवंटित की गई थी, लेकिन उन्होंने मुझे देखा और अपने साथ बैठने के लिए बुलाया…”

Wed, 05 Jun 2024 06:21 PM

Lok Sabha Election 2024 Results Updates: खरगे के आवास पर जटने लगे इंडिया गठबंधन के नेता

Lok Sabha Election 2024 Results Updates: शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत इंडिया गठबंधन की बैठक में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर पहुंचे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद होने वाली विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं।

Wed, 05 Jun 2024 06:15 PM

Lok Sabha Election 2024 Results Updates: 17वीं लोकसभा को भंग करने के आदेश पर राष्ट्रपति का हस्ताक्षर

Lok Sabha Election 2024 Results Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल की सलाह पर बुधवार को 17वीं लोकसभा को भंग कर दिया। राष्ट्रपति भवन ने यह जानकारी दी। राष्ट्रपति भवन के अनुसार बुधवार को हुई बैठक में मंत्रिमंडल ने राष्ट्रपति को वर्तमान लोकसभा को तत्काल प्रभाव से भंग करने की सलाह दी थी।

राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘राष्ट्रपति ने पांच जून, 2024 को मंत्रिमंडल की सलाह को स्वीकार कर लिया है और संविधान के अनुच्छेद 85 के खंड (2) के उप-खंड (बी) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए 17वीं लोकसभा को भंग करने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।’’

Wed, 05 Jun 2024 06:02 PM

Lok sabha election 2024 results updates:एनडीए की मीटिंग हुई खत्म, पीएम आवास से निकले सभी नेता

Lok sabha election 2024 results updates:PM आवास पर चल रही एनडीए के घटक दलों के नेताओं की मीटिंग खत्म हो चुकी है। चंद्रबाबू नायडू, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई नेता 7, लोक कल्याण मार्ग से निकल चुके हैं।

Wed, 05 Jun 2024 05:52 PM

Lok sabha election 2024 results updates:लोकसभा भंग , राष्ट्रपति भवन ने जारी की प्रेस रिलीज

Lok sabha election 2024 results updates: 17वी लोकसभा को भंग कर दिया गया है। राष्ट्रपति भवन ने प्रेस रिलीजजारी कर बताया की मंत्रिमंडल की सिफारिश पर 17 वी लोकसभा को भंग कर दिया गया है।

Wed, 05 Jun 2024 05:35 PM

Lok sabha election 2024 results updates:समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पहुंचे दिल्ली

Lok sabha election 2024 results updates:समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव दिल्ली पहुंच गए हैं, यहां पर वह इंडिया गठबंधन की बैठक में हिस्सा लेंगे। अखिलेश की समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 37 सीटों पर जीत दर्ज की है।

Wed, 05 Jun 2024 05:10 PM

Lok sabha election 2024 results updates:महाराष्ट्र में हार की जिम्मेदारी तीनों पार्टियों की: महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे

Lok sabha election 2024 results updates:महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस के हार की जिम्मेदारी लेते हुए उप मु्ख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की पेशकश पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का बयान आया है। शिंदे ने कहा कि प्रदेश में महायुति के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी तीनों पार्टियों की है। संविधान बदलने के फेक नैरेटिव ने हमें घाटा पहुंचाया। हमारी सीटें कम हुई हैं लेकिन वोट शेयर बढ़ा है।

Wed, 05 Jun 2024 05:01 PM

Lok sabha election 2024 results updates:एनडीए में तीन बाबू हैं और इसके अलावा कोई नहीं, जोड़- तोड़ वाली सरकार होगी- संजय राऊत

Lok sabha election 2024 results updates:उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने कहा है कि एनडीए में कोई साथी नहीं है। केवल तीन बाबू हैं, नीतीश बाबू, चंद्रबाबू और वो एक चिराग बाबू ….’देख लेंगे’। जनता ने भाजपा से उसका बहुमत छीन लिया है और उसे 232 पर लाकर खड़ा कर दिया है।ऐसे में वह जोड़-तोड़ वाली सरकार बनाने की कोशिश करेंगे। अगर उनके पास बहुमत है तो उन्हें लेने दीजिए शपथ, लोकतंत्र है। ऐसा होता है। हमारा मनोरंजन होगा, हम क्यों अपने मनोरंजन को छोड़ें।

Wed, 05 Jun 2024 04:42 PM

Lok sabha election 2024 results updates:राहुल गांधी के नाम प्रियंका का खत बोलीं- आपकी बहन होने पर गर्व

Lok sabha election 2024 results updates:प्रियंका गांधी ने लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के बाद अपने भाई राहुल गांधी के नाम पत्र लिखकर कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी आप खड़े रहते हैं। आपकी बहन होने पर मुझे गर्व है।

Wed, 05 Jun 2024 04:18 PM

Lok sabha election 2024 results updates:जदयू नेता खालिद अनवर बोले कि स्पेशल स्टेट्स मिलेगा तो जनता की होगी मदद

Lok sabha election 2024 results updates:जदयू के नेता खालिद अनवर ने कहा कि हम राज्य के विकास के लिए लगे हुए हैं। जातिगत जनगणना के बाद सामने आई जातियों का विकास करना, उनके सामाजिक स्तर को ऊंचा उठाना, उनकी आर्थिक रूप से मदद करने के लिए हमें सेंट्रल के फंड्स की जरूरत पड़ती हैं। जितने ज्यादा केंद्र सरकार की तरफ से हमें फंड्स मिलेंगे हम उतनी ही ज्यादा लोगों की मदद कर पाएंगे। इसलिए हमारी पार्टी बिहार के लिए स्पेशल स्टेट्स की मांग कर रही है।

Wed, 05 Jun 2024 04:11 PM

Lok sabha election 2024 results updates:चार से पांच मंत्रिपद मांग सकती है जदयू, बड़े मंत्रालयों पर है नजर- सूत्र

Lok sabha election 2024 results updates:सूत्रों के अनुसार भाजपा ने चुनाव के पहले ही जदयू को 3 मंत्रिपद देने का कहा था। अब जबकि जदयू मांग करने की स्थिति में है तो वह कम से कम पांच मंत्रिपद लेना चाहेगी। पार्टी की नजर ऐसे मंत्रालयों पर होगी जिनसे वह बिहार में नए प्रोजेक्ट्स ला सके।

Wed, 05 Jun 2024 04:05 PM

Lok sabha election 2024 results updates:बीजेपी के लिए नीतीश हैं जरूरी, क्या समझौते में स्पेशल स्टेट्स मांग लेंगे नीतीश

Lok sabha election 2024 results updates:नीतीश कुमार भारतीय राजनीति का केंद्र बने हुए हैं। सूत्रों की माने तो वे सरकार में शामिल होने के लिए पीएम मोदी के सामने कई मांगे रख सकते हैं। नीतीश कुमार यह मांगो की लिस्ट बहुत लंबी हो सकती है पर इसमें बिहार के लिए स्पेशल स्टेट्स टॉप पर है।

Wed, 05 Jun 2024 03:51 PM

Lok sabha election 2024 results updates:अभी तक 50 से ज्यादा वैश्विक नेताओं ने पीएम मोदी को दी बधाई

Lok sabha election 2024 results updates: लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे है, ऐसे में तमाम वैश्विक नेताओं नें प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी है। इनमें श्रीलंका , मालद्वीप, ईरान, सेसेल्श के राष्ट्रपतियों और नेपाल, बंग्लादेश, भूटान, म्यांमार , मॉरिशस के प्रधानमंत्रियों ने बधाई संदेश दिए। जी 20 देशों में से इटली और जापान के पीएम और साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ने पीएम को बधाई दी।

Wed, 05 Jun 2024 03:39 PM

Lok sabha election 2024 results updates:अखिलेश दिल्ली के लिए निकले, इंडिया गठबंधन की बैठक में लेंगे हिस्सा

Lok sabha election 2024 results updates:समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए लखनऊ से निकल चुके हैं, कहा समाजवादियों का लक्ष्य था कि भाजपा को रोकें, समाजवादी अपने लक्ष्य में कामयाब हो चुके हैं। दिल्ली की बैठक के बाद फैसला होगा कि आगे क्या करना है।

Wed, 05 Jun 2024 03:09 PM

Lok sabha election 2024 results updates:उद्धव ठाकरे शाम को जाएंगे दिल्ली- शिवसेना यूबीटी नेत्री सुषमा आन्ध्रे

Lok sabha election 2024 results updates:शिवसेना यूबीटी की नेत्री सुषमा आन्ध्रे ने कहा है कि उद्धव ठाकरे आज शाम को दिल्ली जाएंगे, जहां पर वे इंडिया गठबंधन की बैठक में हिस्सा लेंगे।

Wed, 05 Jun 2024 02:57 PM

Lok sabha election 2024 results updates:महाराष्ट्र में हार की जिम्मेदारी लेते हुए फडनवीस की इस्तीफे की पेशकश, कहा विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगना चाहता हूं

Lok sabha election 2024 results updates:महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मैं विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी तरह से लगना चाहता हूं। इसलिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मंत्रिमंडल की जिम्मेदारी से मुक्त करने का निवेदन करूंगा।

Wed, 05 Jun 2024 02:50 PM

Lok sabha election 2024 results updates:चिराग पासवान बोले- मेरे मुख्यमंत्री चट्टान की तरह एनडीए के साथ

Lok sabha election 2024 results updates: चिराग पासवान ने एनडीए में नीतीश कुमार के रहने पर बोला कि मेरे मुख्यमंत्री चट्टान की तरह एनडीए के साथ हैं एनडीए एकजुट है। नीतीश जी ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रधान मंत्री पद की पोस्ट खाली नहीं है, मंत्रिमंडल में कौन शामिल होगा कौन नहीं इसका पूरा विशेषाधिकार मेरे प्रधानमंत्री जी के पास है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *