सड़क पर आदमी ने लगाया ‘नोटों का बिछौना’, लाल जम्पसूट में पहुंची लड़की, तभी किया हैरान करने वाला काम!

[ad_1]

Last Updated:

जिनके पास पैसा होता है, वे जमकर उसे लुटाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहे शख्स ने सड़क पर नोटों का बिछौना लगा दिया. उसके पास लाल जम्पसूट में लड़की पहुंची. पहली बार में लगा कि…और पढ़ें

सड़क पर आदमी ने लगाया 'नोटों का बिछौना', लाल जम्पसूट में पहुंची लड़की, तभी...

लोग पैसा कमाने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं. कोई नौकरी करने के लिए घर से सुबह-सुबह दफ्तर निकल जाता है, तो कोई अपने बिजनेस को बड़ा करने में लगा रहता है. कोई भाग्य के भरोसे में रहकर लॉटरी का टिकट खरीदता है, तो कोई खेती-बारी कर अपने जरुरत की चीजों को पूरा करने की कोशिश करता है. वहीं, कुछ लोगों को विरासत में ही ढेर सारे पैसे मिल जाते हैं. ऐसे लोग दिखावे के लिए जमकर पैसे उड़ाते हैं. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नजर आ रहे शख्स ने सड़क पर ही नोटों की गड्डियां रख दी हैं. ऐसा लग रहा है मानो उसने ‘नोटों का बिछौना’ लगा दिया हो. उस शख्स के पास जब लाल जम्पसूट में एक लड़की गई, तो उसे देखकर लगा कि वो हाथ मिलाने वाली है. लेकिन उसने हैरान करने वाला काम किया.

वायरल में वीडियो में नजर आ रहे शख्स का नाम सरगेई कसेन्को (Sergei Kosenko) है, जो एक बिजनेसमैन हैं. सरगेई का जन्म रूस के मॉस्को में हुआ था, लेकिन वे दुबई के जाने-माने बिजनेसमैन हैं. सरगेई कसेन्को के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वे सड़क के किनारे नोटों की गड्डियां लेकर खड़े हैं. आस-पास में खुले नोट भी बिखरे पड़े हैं. ऐसा लगता है मानो उन्होंने सड़क पर ही नोटों का बिछौना लगा दिया हो. नोटों की गड्डियों को देखने के बाद लाल जम्पसूट में एक लड़की उनकी ओर चली आती है. सरगेई के हाथ में नोटों की गड्डियों का एक बंडल रहता है. ऐसा लगता है कि लड़की उनसे हाथ मिलाने आई है, लेकिन वो हैरान करने वाला काम करती है. लड़की तुरंत अपने दोनों हाथ आगे बढ़ा देती है. इसके बाद सरगेई उसे नोटों की गड्डियों का बंडल देने लग जाते हैं. एक के बाद एक सरगेई ने लाल जम्पसूट वाली महिला को 7 बंडल दे दिए और उसे विदा किया.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *