Paris Olympics 2024 Day 11 Live Updates: आज पेरिस ओलंपिक का 11वां दिन है। स्टार हलवान विनेश फोगाट 50 किग्रा वर्ग के फाइनल में एंट्री कर ली है। उन्होंने सेमीफाइनल में क्यूबा की युस्नेलिस लोपेज को मात दी। वह ओलंपिक में कुश्ती के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर बन गई है। उन्होंने कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है। उन्होंने पहली बार ओलंपिक मेडल जीता है। वहीं, भारतीय हॉकी टीम भी सेमीफाइनल में एक्शन में है। भारत की जर्मनी से भिड़ंत जारी है। भारत यह मैच जीतकर फाइनल में एंट्री करना चाहेगा। भारत ने हॉकी में आखिरी बार गोल्ड 1980 में जीता था। पेरिस ओलंपिक में भारत ने अभी तक कुल तीन ब्रॉन्ज जीते हैं, जो निशानेबाजी में आए हैं।
Paris Olympics 2024 Day 11 Live Updates: विनेश फोगाट का मेडल कंफर्म
विनेश फोगाट ने पहला ओलंपिक मेडल कंफर्म कर लिया है। उन्होंने सेमीफाइनल में लोपेज को धूल चटाई।

Paris Olympics 2024 Day 11 Live Updates: भारतीय हॉकी टीम की भी एक्शन में
भारतीय हॉकी टीम की भी एक्शन में है। भारत के सामने सेमीफाइनल में जर्मनी है।

Paris Olympics 2024 Day 11 Live Updates: विनेश फोगाट का सेमीफाइनल शुरू
विनेश फोगाट का सेमीफाइनल शुरू हो चुका है। उनकी क्यूबा की युस्नेलिस लोपेज से भिड़ंत हो रही है।

Paris Olympics 2024 Day 11 Live Updates: विनेश के सेमीफाइनल मुकाबले में देरी
विनेश फोगाट का सेमीफाइनल मुकाबला शुरू होने में देरी हो रही है। यह मुकाबला सवा दस बजे से खेला जाना था। हालांकि, अब सेमीफाइनल के 10:25 से पहले शुरू होने की उम्मीद नहीं।

Paris Olympics 2024 Day 11 Live Updates: जल्द ही एक्शन में होंगी विनेश फोगाट
भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट का सेमीफाइनल मैच शुरू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं रह गया है। वह रात सवा दस बजे एक्शन में होंगी। उनकी क्यूबा की युस्नेलिस लोपेज से टक्क होगी।

Paris Olympics 2024 Day 11 Live Updates: किरण पहल का पेरिस में सफर समाप्त
किरण पहल मंगलवार को महिलाओं की 400 मीटर दौड़ के रेपेचेज चरण में अपनी हीट में छठे स्थान पर रहने के बाद फाइनल से बाहर हो गईं। उनका पेरिस ओलंपिक में सफर खत्म हो गया है।

Paris Olympics 2024 Day 11 Live Updates: विनेश का सेमीफाइनल 10:15 पर होगा
विनेश फोगान का सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 10 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगा। उनकी सेमीफाइनल में क्यूबा की युस्नेलिस लोपेज से भिड़ंत होगी, जो पैन अमेरिकन गेम्स की मौजूदा चैंपियन हैं।

Paris Olympics 2024 Day 11 Live Updates: विनेश फोगाट ने सेमीफाइनल में की एंट्री
पहलवान विनेश फोगाट ने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की ओक्साना लिवाच को 7-5 से शिकस्त दी।

Paris Olympics 2024 Day 11 Live Updates: विनेश की अब ओक्साना से टक्कर
भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट की क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की ओक्साना लिवाच से टक्कर होगी। यह मैच शाम 4 बजकर 10 मिनट पर शुरू होगा।

Paris Olympics 2024 Day 11 Live Updates: नीरज ने पहले प्रयास में किया कमाल, फाइनल में एंट्री
भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने पहले प्रयास में कमाल कर दिया। उन्होंने 89.34 मीटर का थ्रो फेंका है। यह नीरज का सीजन बेस्ट है। उन्होंने फाइनल में एंट्री कर ली है।

Paris Olympics 2024 Day 11 Live Updates: विनेश ने डिफेंडिंग चैंपियन को दी मात
पहलवान विनेश फोगाट ने कमाल कर दिया है। उन्होंने 50 किग्रा वर्ग में डिफेंडिंग चैंपियन युई सुसाकी को मात दी है। विनेश टेक्निकल पॉइंट के आधार पर जीतीं। उन्होंने आखिरी 15 सेकंड में बाजी को पलट लिया।

Paris Olympics 2024 Day 11 Live Updates: मेंस टेबल टेनिस टीम हारी
प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारतीय मेंस टेबल टेनिस टीम को चीन ने 3-0 से हराया। डबल्स में शर्मनाक हार के बाद, शरत कमल और मानव टक्कर ने सिंगल्स में कुछ चुनौती जरूर दी, लेकिन चीन काफी हावी नजर आया। डबल्स मैच भारत ने 2-11, 3-11, 7-11 से गंवाया, वहीं शरत कमल को सिंगल्स में 11-9, 7-11, 7-11, 5-11 से हार का सामना करना पड़ा। विकास सिंगल्स में 9-11, 6-11 और 9-11 से हारे।

Paris Olympics 2024 Day 11 Live Updates: नीरज का क्वॉलिफिकेशन राउंड कब
पेरिस ओलंपिक में मेंस जैवलिन थ्रो में ग्रुप-बी का क्वॉलिफिकेशन राउंड दोपहर 3:20 से शुरू होगा। नीरज चोपड़ा ग्रुप-बी के क्वॉलिफिकेशन राउंड में एक्शन में नजर आएंगे। क्वॉलिफिकेशन स्टैंडर्ड 84 मीटर है या फिर ग्रुप-ए और ग्रुप-बी से मिलाकर कुल टॉप-12 जैवलिन थ्रोअर फाइनल में पहुंचेंगे।

Paris Olympics 2024 Day 11 Live Updates: मेंस जैवलिन थ्रो अपडेट
ग्रुप-ए क्वॉलिफिकेशन राउंड से जुलियन वेबर, जुलियस येगो, याकुब वैडलेच और टोनी केरानेन फाइनल के लिए क्वॉलिफाई कर चुके हैं। किशोर जेना का बेस्ट थ्रो 80.73 का रहा।

Paris Olympics 2024 Day 11 Live Updates: टेबल टेनिस में हार का खतरा
मेंस टीम टेबल टेनिस इवेंट के प्री क्वार्टर फाइनल मैच में भारत चीन से 0-2 से पीछे है और अब उस पर हार का खतरा मंडरा रहा है। चीन ने मेंस टीम इवेंट का डबल्स मुकाबला 11-2, 11-3, 11-7 से जीता, वहीं सिंगल्स में शरत कमल को 11-9, 7-11, 7-11, 5-11 से हार का सामना करना पड़ा।

Paris Olympics 2024 Day 11 Live Updates: जैवलिन थ्रो में किशोर जेना एक्शन में
मेंस जैवलिन थ्रो ग्रुप-ए क्वॉलिफिकेशन में किशोर जेना ने पहले प्रयास में 80.73 मीटर दूर जैवलिन फेंका। ग्रुप-ए से जर्मनी के जुलियन वेबर और चेक रिपब्लिक के वैडलेच याकुब फाइनल के लिए क्वॉलिफाई कर चुके हैं।

Paris Olympics 2024 Day 11 Live Updates: शरत का मुकाबला जारी
टेबल टेनिस प्री-क्वॉर्टर फाइनल के दूसरे और सिंगल्स के तौर पर अचंता शरत कमल चीन के फैन येनडोंग से भिड़ रहे हैं।

Paris Olympics 2024 Day 11 Live Updates: टेबल टेनिस में खराब शुरुआत
टेबल टेनिस प्री-क्वॉर्टर फाइनल के पहले मैच में भारत को हार मिली है। मानव विकाश ठक्कर और हरमीत देसाई डबल्स के तौर पर पहले मैच में उतरे और उनको चीन के एमए लॉन्ग और वैंग चूईन ने 3-0 से हरा दिया। पहला सेट चीन की जोड़ी ने 11-2, दूसरा सेट 11-3 और तीसरा सेट 11-7 से जीता।

Paris Olympics 2024 Day 11 Live Updates: 11-3 से दूसरा सेट भी हारी भारतीय जोड़ी
भारत की टेबल टेनिस प्री-क्वॉर्टर फाइनल में खराब शुरुआत हुई है। मानव विकाश ठक्कर और हरमीत देसाई को चीन के एमए लॉन्ग और वैंग चूईन ने दूसरे सेट में 11-3 से बुरी तरह हराया। दो सेट चीन की टीम जीत चुकी है।

Paris Olympics 2024 Day 11 Live Updates: 11-2 से पहला सेट हारी भारतीय जोड़ी
टेबल टेनिस प्री-क्वॉर्टर फाइनल में मानव विकाश ठक्कर और हरमीत देसाई को चीन एमए लॉन्ग और वैंग चूईन ने पहले सेट में 11-2 से बुरी तरह हराया।
