यूक्रेन पर आया एक और भारी संकट, रूस के हमले में तबाह हुआ एक खास हिस्सा, ठंडी और गर्मी में होंगे बेहाल लोग

[ad_1]

कीव. रूस ने रविवार को यूक्रेन के पावर ग्रिड पर एक के बाद एक कई मिसाइल दागे, जिसके वजह से देश के कई हिस्सों में अंधेरा छा गया. वहीं पुतिन की सेना ने पूर्वी दोनेत्स्क प्रांत में बढ़त हासिल करने का दावा किया है. ऊर्जा संयंत्रों को टारगेट कर शनिवार को ड्रोन और मिसाइल से हमलेा किया. यूक्रेन के तीन इलाकों को छोड़कर सभी क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई. इन हमलों में कम से कम 19 लोग घायल हुए हैं.

यूक्रेन के सरकारी स्वामित्व वाले बिजली ग्रिड संचालक ने कहा कि बिजली गुल होने से इंडस्ट्रियल और घरेलू उपभोक्ता दोनों प्रभावित हुए हैं. हाल के हफ्तों में पावर ग्रिड पर रूसी सेना लगातार हमले कर रही है, जिसके वजह से देश ब्लैकआउट लागू करने के लिए मजबूर हो गया. रूस के हवाई हमले और पावर ग्रिड की मरम्मत के लिए पर्याप्त यूक्रेन के पास पर्याप्त साधन नहीं है, जिसकी वजह से इस भीषण गर्मी और साल के अंत तक कड़ाके की ठंड में बिजली की मांग बढ़ेगी, जिससे और भी बदतर हो सकती है.

अप्रैल में भी रूस ने यूक्रेन के पावर ग्रिड पर हमला किया था, जिसके बाद पावर ग्रिड पर यह पहला बड़ा हमला था. आठ मई को एक और बड़ा हमला हुआ, जिसमें कई क्षेत्रों में बिजली उत्पादन और बिजली वितरण प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचा. यूक्रेन की वायुसेना ने शनिवार को हुए हमलों के बाद रविवार को कहा कि वायु रक्षा बलों ने रात भर में सभी 25 ड्रोन को मार गिराया. रूस ने रविवार को दावा किया कि उसने आंशिक रूप से रूस के कब्जे वाले दोनेत्स्क क्षेत्र के उमानस्के गांव पर नियंत्रण कर लिया है.

रूस में, यूक्रेन की सीमा से लगे बेलगोरोद क्षेत्र के शेबेकिनो शहर में गोलाबारी में छह लोग घायल हो गए. क्षेत्रीय गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने यह भी कहा कि हमले में कोरोचेंस्की जिले के उप प्रमुख की ‘गोला-बारूद में विस्फोट होने से’ से मौत हो गई. उन्होंने कोई विवरण नहीं दिया. कार्यवाहक क्षेत्रीय प्रमुख एलेक्सी स्मिरनोव के अनुसार, पड़ोसी कुर्स्क क्षेत्र में रविवार को एक ड्रोन से विस्फोटक उपकरण गिराए जाने से तीन लोग घायल हो गए.

Tags: Russia, Russia ukraine war, Ukraine

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *