यूक्रेन के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, उत्तर कोरिया के दो सैनिकों को जिंदा पड़का, रूस और किम जोंग उन पर बड़ा खुलासा

[ad_1]

Last Updated:

यूक्रेन ने पहली बार रूस के कुर्स्क क्षेत्र में दो उत्तर कोरियाई सैनिकों को जीवित पकड़ा, जो घायल अवस्था में कीव ले जाए गए. राष्ट्रपति जेलेंस्की ने खुलासा किया कि रूस-उत्तर कोरिया गठजोड़ को छिपाने के लिए घायल सैनिकों को मार दिया जाता है. पकड़े…और पढ़ें

हाइलाइट्स

  • यूक्रेन ने उत्तर कोरियाई सैनिकों को पकड़ा है
  • दो सैनिकों को घायल अवस्था में ले जाया गया
  • सैनिकों ने कहा कि उन्हें मिलिट्री ट्रेनिंग बताकर लाया गया था

कीव: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में रूसी राष्ट्रपति पुतिन को बड़ा झटका लगा है. यह झटका ऐसा है, जिसकी चर्चा यूक्रेन से लेकर उत्तर कोरिया तक होना तय है. यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि रूस के कुर्स्क क्षेत्र में ऑपरेशन के दौरान दो उत्तर कोरियाई सैनिकों को पकड़ लिया गया. यह पहली बार है जब यूक्रेन के सैनिकों ने उत्तर कोरियाई सैनिकों को जिंदा पकड़ा है. एक्स पर शनिवार को जेलेंस्की ने एक पोस्ट में कहा, ‘हमारे सैनिकों ने कुर्स्क क्षेत्र में उत्तर कोरियाई सैन्यकर्मियों को पकड़ा है. दो सैनिक, जो घायल थे, जीवित बचे और उन्हें कीव ले जाया गया, जहां अब वे यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (SBU) के साथ बातचीत में हैं.’ बयान के साथ घायल सैनिकों की फोटो जारी की गई.

यूक्रेन और पश्चिमी देशों का आकलन है कि कुर्स्क क्षेत्र में लगभग 11,000 उत्तर कोरियाई सैनिक तैनात हैं. यह वही इलाका है जिसके सैकड़ों वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर कब्जा किए हुए हैं. पिछले सप्ताह, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह में कुर्स्क में 1,000 से ज्यादा उत्तर कोरियाई सैनिक मारे गए या घायल हुए. जेलेंस्की ने कहा, ‘इन दोनों उत्तर कोरियाई सैनिकों को पकड़ना आसान काम नहीं था. रूसी और उत्तर कोरियाई सैनिक आमतौर पर अपने घायल सैनिकों को मार देते हैं, ताकि उत्तर कोरिया की भागीदारी का कोई सबूत न मिले.’



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *