मिलिए 28 साल की इस मॉडल से; सुन नहीं सकती पर जीत लिया सबसे सुंदर महिला का खिताब, पहली बार हुआ ऐसा

28 साल की मॉडल मिया ले रॉक्स ने मिस साउथ अफ्रीका का खिताब जीत लिया है। मिया सुन नहीं सकती, जब वो एक साल की थीं, एक हादसे में उनकी सुनने की क्षमता हमेशा के लिए चली गई। रिपोर्ट के अनुसार, सौंदर्य प्रतियोगिता ने देश में काफी सुर्खियां भी बटोरी। कैबिनेट मंत्री समेत कई लोगों ने प्रतियोगिता पर सवाल भी उठाए। आखिरी पल में एक फाइनलिस्ट के रेस से पीछे हटने के बाद रॉक्स की जीत सुनिश्चित हुई। रॉक्स ने अपनी जीत के बाद विक्ट्री भाषण में कहा कि उनकी जीत से उन लोगों को मदद मिलेगी जो समाज से अलग-थलग महसूस करते हैं और अपने सबसे बड़े सपने पूरे कर सकते हैं।

मिस साउथ अफ्रीका सौंदर्य प्रतियोगिता में जीत के बाद 28 वर्षीय बधिर महिला मिया ले रॉक्स को ताज पहनाया गया। रिपोर्ट के अनुसार, अपने भाषण के दौरान, उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी जीत से उन लोगों को मदद मिलेगी जो समाज से अलग-थलग महसूस करते हैं और अपने सबसे बड़े सपने पूरे कर सकते हैं। उन्होंने उन लोगों की मदद करने की इच्छा भी व्यक्त की जो “आर्थिक रूप से बहिष्कृत या विकलांग हैं।”

पहली बार हुआ ऐसा

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, मिया ले रॉक्स ने मिस साउथ अफ्रीका का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। वह ऐसा करने वाली पहली महिला हैं। साउथ अफ्रीका में किसी बथिर महिला का सबसे सुंदर महिला का खिताब जीतना पहली घटना है। रॉक्स की जीत फाइनलिस्ट चिदिम्मा अदेत्शिना के पीछे हटने के बाद हुई। ऐसा बताया जाता है कि नाइजीरियाई होने के आरोपों का सामना करने के बाद उन्होंने प्रतियोगिता छोड़ दी थी। बीबीसी के मुताबिक, चिदिम्मा अदेत्शिना के पिता नाइजीरियाई थे और मा मोजाम्बिकन। प्रतियोगिता में उनके हिस्सा लेने को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद भी हुआ।

एक हादसे में गंवाई सुनने की क्षमता

यह भी रिपोर्ट है कि रॉक्स को जब वह सिर्फ़ एक साल की थी, तब एक हादसे में उन्होंने बोलने और सुनने की क्षमता खो दी। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, दो साल की स्पीच थेरेपी और लगातार अभ्यास के बाद वो बोलना शुरू कर पाईं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *