महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव में चल रही वोटिंग, भाजपा विधायक गणपत के वोट डालने पर विपक्ष का ऐतराज Maharashtra MLC Voting Live Mahayuti and MVA Battles on 11 seats maharashtra legislative council polls updates-maharashtra news

Maharashtra MLC Polls Live: महाराष्ट्र में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए वोटिंग चल रही है। यह वोटिंग शाम चार बजे तक चलेगी। इन 11 सीटों के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं एमएलसी चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के 37 विधायक पार्टी मीटिंग में नहीं पहुंचे। इससे बड़ा सियासी खेल होने का अनुमान लगाया रहा है। गौरतलब है कि 27 जुलाई को महाराष्ट्र के 11 एमएलसी अपना कार्यकाल पूरा कर लेंगे। 288 सदस्यों वाली विधानपरिषद में फिलहाल 274 सदस्य हैं। भाजपा के पास 103 विधायक हैं। इसके अलावा शिवसेना 38, एनसीपी 42, कांग्रेस 37, शिवसेना (यूबीटी) 15 और एनसीपी (एसपी) के पास 10 विधायक हैं। बाकी सीटों पर अन्य दल और निर्दलीय हैं। जीतने के लिए सभी सदस्यों को 23 फर्स्ट प्रिफरेंस वोट पाने होंगे। 

Fri, 12 Jul 2024 12:31 PM

​​​​​​​Maharashtra MLC Polls Live: कांग्रेस को अपने विधायकों पर भरोसा

Maharashtra MLC Polls Live: महाराष्ट्र में एमएलसी वोटिंग चल रही है। यहां पर क्रॉस वोटिंग की भी आशंका जताई जा रही है। इस बीच कांग्रेस ने अपने विधायकों पर भरोसा जताया है। कांग्रेस नेता विजय वेडेतितार ने कहा कि सत्ताधारी लोग अफवाहें फैला रहे हैं। हमारे नौ विधायक महायुति को वोट नहीं देंगे।

Fri, 12 Jul 2024 12:04 PM

​​​​​​​Maharashtra MLC Polls Live: ताकत के दुरुपयोग का आरोप

Maharashtra MLC Polls Live: इस बीच संजय राउत ने सत्ताधारी महायुति गठबंधन पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ जेल से बाहर आकर वोट डाल रहे हैं। लेकिन जब 2022 में एमएलसी वोटिंग के दौरान एनसीपी विधायक नवाब मलिक और अनिल देशमुख जेल में थे तब उन्हें वोट डालने की इजाजत नहीं मिली थी।

Fri, 12 Jul 2024 11:57 AM

​​​​​​​Maharashtra MLC Polls Live: उद्धव ठाकरे भी पहुंचे विधान भवन

Maharashtra MLC Polls Live: शिवसेना यूबीटी के चीफ उद्धव ठाकरे भी विधान भवन पहुंच चुके हैं। एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग जारी है।

Fri, 12 Jul 2024 11:32 AM

​​​​​​​Maharashtra MLC Polls Live: ये तीन विधायक हैं गायब

Maharashtra MLC Polls Live: कांग्रेस के जो तीन विधायक मीटिंग से गायब हैं उनमें से एक हैं जितेश अंतारपुरकर जो कांग्रेस छोड़ भाजपा में जा चुके हैं। दूसरे विधायक जीशान सिद्दीकी और तीसरे संजय जगताप हैं।

Fri, 12 Jul 2024 11:32 AM

​​​​​​​Maharashtra MLC Polls Live: ये तीन विधायक हैं गायब

Maharashtra MLC Polls Live: कांग्रेस के जो तीन विधायक मीटिंग से गायब हैं उनमें से एक हैं जितेश अंतारपुरकर जो कांग्रेस छोड़ भाजपा में जा चुके हैं। दूसरे विधायक जीशान सिद्दीकी और तीसरे संजय जगताप हैं।

Fri, 12 Jul 2024 11:28 AM

​​​​​​​Maharashtra MLC Polls Live: महायुति का ऐसा दावा

Maharashtra MLC Polls Live: इस बीच महायुति गठबंधन का दावा है कि नंबर्स के आधार पर वह नौ सीटें जीत रही है। वहीं, एमवीए के दो सीटों पर जीतने की बात कही जा रही है। 

Fri, 12 Jul 2024 11:03 AM

​​​​​​​Maharashtra MLC Polls Live: सीएम शिंदे पहुंचे विधानभवन

Maharashtra MLC Polls Live: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे विधानसभा पहुंच चुके हैं। उनके यहां पहुंचने का वीडियो सामने आया है।

Fri, 12 Jul 2024 11:01 AM

​​​​​​​Maharashtra MLC Polls Live: गायकवाड़ जेल से रवाना

Maharashtra MLC Polls Live: इस बीच भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ तलोजा जेल से रवाना हो चुके हैं। वह महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव में हिस्सा लेने जा रहे हैं।

Fri, 12 Jul 2024 10:58 AM

​​​​​​​Maharashtra MLC Polls Live: कांग्रेस का विरोध

Maharashtra MLC Polls Live: भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ पिछले साल पुलिस थाने में फायरिंग केस में जेल में बंद हैं। उम्मीद है कि वह भी एमएलसी चुनाव में वोट डालेंगे। हालांकि कांग्रेस ने इसका विरोध किया है। इसको लेकर रिटर्निंग ऑफिसर को पत्र भी लिखा गया है।

Fri, 12 Jul 2024 10:55 AM

​​​​​​​Maharashtra MLC Polls Live: 35 विधायकों डाला वोट

Maharashtra MLC Polls Live: एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग चल रही है। अभी तक 35 विधायकों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।

Fri, 12 Jul 2024 10:54 AM

​​​​​​​Maharashtra MLC Polls Live: कुल 11 सीटों पर वोट

Maharashtra MLC Polls Live: एमएलसी चुनाव के लिए कुल 11 सीटों पर वोटिंग चल रही है। इसके लिए एमवीए और महायुति की तरफ से कुल 12 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *