मशहूर एक्ट्रेस आशा शर्मा का हुआ निधन, 88 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

[ad_1]

नई दिल्ली: आशा शर्मा भारतीय सिनेमा और टेलीविजन इंडस्ट्री में अपनी प्रभावशाली भूमिकाओं के लिए मशहूर थीं. उन्हें टीवी और फिल्म जगत के तमाम सितारों के साथ काम किया था. वे सिनेमा जगत की चर्चित शख्सियत थीं. उनका 88 साल की आयु में निधन हो गया है. उन्होंने फिल्मों और शोज में मां और दादी की भूमिकाओं से दर्शकों का खूब ध्यान खींचा था. उन्होंने अपने काम से दर्शकों और आलोचकों पर समान रूप से प्रभाव छोड़ा था.

CINTAA ने आशा शर्मा के निधन पर अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट किया, ‘cintaa आशा शर्मा के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त करता है.’ आशा शर्मा को 1970 के दशक की फिल्म ‘दो दिशाएं’ में उनकी खास भूमिका के लिए याद किया जाता है, जिसमें धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, प्रेम चोपड़ा, अरुणा ईरानी और निरूपा रॉय जैसे बड़े कलाकारों ने काम किया था.

कुछ फिल्मों में भी किया था काम
आशा शर्मा ने ‘मुझे कुछ कहना है’, ‘प्यार तो होना ही था’ और ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ जैसी फिल्मों में काम किया था. आशा शर्मा पिछली बार प्रभास और कृति सेनन के साथ फिल्म ‘आदिपुरुष’ में दिखाई दी थीं. ‘कुमकुम भाग्य’, ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’ और ‘एक और महाभारत’ सहित कई लोकप्रिय शो में यादगार भूमिकाओं के साथ उनका टेलीविजन करियर भी शानदार रहा था.

FIRST PUBLISHED : August 25, 2024, 18:25 IST

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *