IND vs SL Live Score 3rd T20I, Today India vs Sri Lanka Match Updates: आज इंडिया वर्सेस श्रीलंका तीसरा टी20 पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जा रहा। आखिरी टी20 टाई हो गया है और अब मैच का नतीजा सुपर ओवर में निकलेगा। भारत को सुपर ओवर में महज तीन रन का लक्ष्य मिला है। भारत ने 137 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 8 विकेट खोकर 137 रन जोड़े। श्रीलंका को 20वें ओवर में 6 रन की जरूरत थी लेकिन सूर्यकुमार यादव ने महज पांच रन खर्च किए। उनसे पहले रिंकू सिंह ने 19वें ओवर में तीन रन दिए। श्रीलंका के लिए कुसल परेरा ने 46 रन की पारी खेली। रमेश मेंडिस ने तीन और कामिंदु मेंडिस ने एक रन बनाया। वानिंदु हसरंगा ने तीन रन बनाए और कप्तान चरिथ असलंका का खाता नहीं खुला। कुसल मेंडिस ने 43 और पथुम निसांका ने 26 रन बनाए। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 137 रन जुटाए। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने मुश्किल हालात में 37 गेंदों में 39 रन की पारी खेली, जिसमें तीन चौके शामिल हैं। श्रीलंका के लिए महीश थीक्षाना ने तीन और वानिंदु हसरंगा ने दो विकेट चटकाए। डेब्यूटेंट चामिंदु विक्रमसिंघे, असिथा फर्नांडो और रमेस मेंडिस को एक-एक विकेट मिला।
टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने निराशाजनक शुरुआत की। यशस्वी जायसवाल (10) दूसरे ओवर में पवेलियन लौट गए, जिसके बाद भारत के विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। एक समय भारत का स्कोर 48 रन पर पांच विकेट था। कप्तान सूर्यकुमार यादव (8) और रिंकू सिंह (1) दहाई अंक में नहीं पहुंच सके। संजू सैमसन का खाता नहीं खुला जबकि शिवम दुबे ने 13 रन का योगदान दिया। ऐसे में गिल ने रियान पराग (18 गेंदों में 26, एक चौका, दो सिक्स) ने साथ मोर्चा संभाला और भारत को सैकड़े के पार पहुंजाया। दोनों ने छठे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की। गिल और पराग 16वें ओवर में हसरंगा का शिकार बने। वॉशिंगटन सुंदर ने रवि बिश्नोई के संग आठवें विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी की और भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। सुंदर ने 18 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के के दम पर 25 रन बनाए। बिश्नोई 8 गेंदों में 8 रन बनाकर नाबाद रहे।
बता दें कि भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए। हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और ऋषभ पंत को आराम दिया गया है। शुभमन गिल की वापसी हुई। वह गर्दन में ऐंठन के कारण पिछले मैच में नहीं खेले थे। खलील अहमद, वॉशिगंटन सुंदर और शिवम दुबे को सीरीज में पहली बार मौका मिला। श्रीलंका ने एक बदलाव किया। दासुन शनाका के स्थान पर चामिंदु विक्रमासिंघे को शामिल किया। चामिंदु का यह इंटरनेशनल डेब्यू मैच है। सूर्यकुमार की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना रखी है।
India vs Sri Lanka Live Cricket Score
SL 137/8 (20 ओवर)
IND 138/9 (20 ओवर)
भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपक), शिवम दुबे, रियान पराग, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद।
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंदु मेंडिस, चरिथ असलंका (कप्तान), चामिंदु विक्रमसिंघे, वानिंदु हसरंगा, रमेश मेंडिस, महीश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो।
IND vs SL Live Score: श्रीलंका के सुपर ओवर का हाल, भारत को बनाने हैं 3 रन
IND vs SL Live Score: श्रीलंका की ओर से सुपर ओवर में बल्लेबाजी के लिए कुसेल परेरा और कुसल मेंडिस उतरे। भारत के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने गेंदबाजी की वाइड के साथ ओवर की शुरुआत की। इसके बाद, मेंडिस ने सिंगल निकाला। सुंदर ने दूसरी गेंद पर परेरा और तीसरी गेंद पर पथुम निसांका को आउट किया। भारत को जीतने के लिए महज तीन रन बनाने हैं।
IND vs SL Live Score: सुपर ओवर में पहुंचा मुकाबला
IND vs SL Live Score: भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 टाई हो गया है। अब सुपर ओवर में मैच का नतीजा निकलेगा। सूर्या ने 20वें ओवर में पांच रन दिए और दो विकेट चटकाए।
IND vs SL Live Score: रिंकू सिंह ने परेरा का किया शिकार
IND vs SL Live Score: रिंकू सिंह ने 19वें ओवर ने दो विकेट चटकाए। श्रीलंका को आखिरी 12 गेंदों में 9 रन की दरकार थी। ऐसे में कप्तान ने रिंकू को गेंद थमाई और उन्होंने दूसरी गेंद पर कुसल परेरा को कॉट एंड बोल्ड कर बड़ी सफलता दिलाई। परेरा ने 34 गेंदों में 46 रन बनाए, जिसमें पांच चौके शामिल हैं। रिंकू ने छठी गेंद पर रमेश मेंडिस (3) को आउट किया। श्रीलंका को आखिरी ओवर में 6 रन की जरूरत है।
IND vs SL Live Score: सुंदर ने श्रीलंका को दिया डबल झटका
IND vs SL Live Score: वॉशिंगटन सुंदर ने 16वें ओवर में श्रीलंका को डबल झटका दिया। उन्होंने तीसरी गेंद पर गेंद पर वानिंदु हसरंगा को आउट किया, जिन्होंने 4 गेंदों में दो रन बनाए। सुंदर ने अगली गेंद पर कप्तान चरिथ असलंका को पवेलियन भेजा, जिनका खाता नहीं खुला।
IND vs SL Live Score: फिफ्टी से चूके कुसल मेंडिस
IND vs SL Live Score: श्रीलंका का दूसरा विकेट कुसल मेंडिस के रूप में गिरा है। उन्हें बिश्नोई ने 16वें ओवर में एलबीडब्ल्यू किया। मेंडिस ने 41 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 43 रन बनाए। उन्होंने परेरा के संग 52 रन जोड़े।
IND vs SL Live Score: भारत के हाथ से फिसल रहा तीसरा टी20
IND vs SL Live Score: भारत के हाथ से तीसरा टी20 फिसल रहा है। श्रीलंका को मैच जीतने के लिए 30 गेंदों में 30 रन की जरूरत है। मेंडिस 41 और परेरा 38 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।
IND vs SL Live Score: फिफ्टी की ओर कुसल मेंडिस
IND vs SL Live Score: कुसल मेंडिस फिफ्टी की ओर बढ़ा रहे हैं। उन्होंने 32 गेंदों में 35 रन बना लिए हैं। परेरा 18 रन बनाकर टिके हैं।
IND vs SL Live Score: बिश्नोई ने भारत को दिलाई पहली सफलता
IND vs SL Live Score: बिश्नोई ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने 9वें ओवर में पथुम निसांका को पराग के हाथों कैच कराया। उन्होंने 27 गेंदों में पांच चौकों के जरिए 26 रन की पारी खेली। निसांका ने कुसल मेंडिस के संग पहले विकटे के लिए 58 रन की पार्टनरशिप की।
IND vs SL Live Score: पावरप्ले में भारतीय गेंदबाज रहे खाली हाथ
IND vs SL Live Score: पावरप्ले में भारतीय गेंदबाजों को कोई विकेट नहीं मिला। 6 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 35/0 है। निसांका 21 और मेंडिस 12 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
IND vs SL Live Score: निसांका ने खलील को लिया आड़े हाथ
IND vs SL Live Score: खलील ने तीसरे ओवर में 15 रन लुटाए। उन्हें निसंका ने आड़े हाथ लिया। निसांका ने तीन चौके ठोके। वह 16 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।
IND vs SL Live Score: श्रीलंका की पारी का हुआ आगाज
IND vs SL Live Score: श्रीलंका की पारी का आगाज हो गया है। पथुम निसांका और कुसल मेंडिस लक्ष्य का पीछा करने उतरे हैं। खलील अहमद ने बॉलिंग अटैक की कमान संभाल
IND vs SL Live Score: भारत ने दिया 138 रन टारगेट
IND vs SL Live Score: भारत ने श्रीलंका को 138 रन टारगेट दिया है। थीक्षाना ने 20वें ओवर में 9 रन दिए और सुंदर (18 गेंदों में 25) को बोल्ड किया। सिराज पारी की आखिरी गेंद पर रनआउट हो गए। बिश्नोई 8 रन बनाकर नाबाद रहे।
IND vs SL Live Score: भारतीय टीम दो ओवर में कितने रन बनाएगी?
IND vs SL Live Score: भारत का 18 ओवर के बाद स्कोर 120/7 है। भारतीय टीम आखिरी दो ओवर में कितने रन बनाएगी? यह देखने वाली बात होगी। सुंदर 12 और बिश्नोई 6 रन बनाकर टिके हैं।
IND vs SL Live Score: गिल-पराग को हसंराग ने भेजा पवेलियन
IND vs SL Live Score: हसरंगा ने 16वें ओवर में भारत को डबल झटका दिया उन्होंने टिककर बल्लेबाजी कर रहे शुभमन गिल और रियान पराग को पवेलियन भेजा। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की। हसरंगा ने ओवर की दूसरी गेंद पर स्टंप आउट कराया। उन्होंने 37 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 39 रन की पारी खेली। पराग ने पांचवीं गेंद पर रमेश मेंडिस को कैच थमाया। पराग ने 18 गेंदों में 26 रन जुटाए, जिसमें एक चौका और दो सिक्स शामिल हैं।
IND vs SL Live Score: गिल और पराग के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी
IND vs SL Live Score: भारतीय टीम के लड़खाड़ने के बाद गिल और पराग के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है। दोनों के बीच 25 रन से अधिक की साझेदारी हो चुकी है। गिल 26 और पराग 11 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।
IND vs SL Live Score: मेंडिस के जाल में फंसे शिवम दुबे
IND vs SL Live Score: भारत की आधी टीम 50 रन से पहले पवेलियन लौट गई है। भारत ने पांचवां विकेट 48 के स्कोर पर खोया। रमेश मेंडिस ने शिवम दुबे को नौवें ओवर में विकेटकीपर कुसल मेंडिस को कैच कराया। दुबे ने 14 गेंदों का सामन किया और 13 रन जोड़े। उनके बल्ले से कोई बाउंड्री नहीं निकली। गिल 19 और रियान पराग 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
IND vs SL Live Score: कप्तान सूर्यकुमार बने फर्नांडो का शिकार
IND vs SL Live Score: भारत को बड़ा झटका लगा है। कप्तान सूर्यकुमार यादव 9 गेंदों में एक चौके के जरिए 8 रन बनाए। उन्हें असिथा फर्नांडो ने छठे ओवर में हसरंगा को कैच कराया। भारत ने पावरप्ले में निराशानजक प्रदर्शन किया। मेहमान टीम ने इस दौरान महज 30 रन जोड़े और चार विकेट गंवाए।
IND vs SL Live Score: रिंकू सिंह का भी नहीं चला बल्ला
IND vs SL Live Score: भारतीय टीम पावरप्ले में लड़खड़ा गई है। भारत ने 13 रन बनाकर तीन विकेट गंवा दिए हैं। रिंकू सिंह का भी बल्ला नहीं चला। उन्होंने दो गेंदों में एक रन जुटाया। रिंकू को महीश थीक्षाना ने चौथे ओवर की पहली गेंद पर आउट किया। उन्होंने लॉन्ग ऑफ की दिशा हवाई फायर किया लेकिन मिडऑन पर मौजूद पथिराना ने आसान कैच लपक लिया।
IND vs SL Live Score: संजू सैमसन फिर शून्य पर लौटे पवेलियन
IND vs SL Live Score: भारत ने दूसरा विकेट खो दिया है। संजू सैमसन फिर शून्य पर पवेलियन लौटे। वह चार गेंद खेलने के बावजूद खाता नहीं खोल सके। उन्हें डेब्यूटेंट चामिंदु ने हसरंगा के हाथों लपकवाया।
IND vs SL Live Score: यशस्वी जायसवाल सस्ते में आउट
IND vs SL Live Score: भारत का पहला विकेट यशस्वी जायसवाल के रूप में गिरा है। वह 9 गेंदों में 10 रन ही बना सके। उन्होंने दो चौके लगाए। उन्हें महीश थीक्षाना ने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया। थीक्षानाकी अपील के बाद अंपायर ने फौरन उंगली खड़ी कर दी। यशस्वी ने गिल से सलाह के बाद रिव्यू लिया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।