बादशाह की बढ़ी मुश्किलें, रैपर के खिलाफ केस हुआ दर्ज, गाने ‘बावला’ से है कनेक्शन

[ad_1]

नई दिल्ली: इंडिया के पॉपुलर रैपर और सिंगर बादशाह की मुश्किलें बढ़ गई हैं. एक मीडिया कंपनी ने लीगल एग्रीमेंट का सम्मान न करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दायर किया है. कंपनी का दावा है कि ‘बावला’ नाम के ट्रैक को बनाने और उसके प्रमोशन से जुड़े सभी सेवाएं पूरी कर ली गई हैं, लेकिन बादशाह प्रोजेक्ट के निर्माण की बकाया राशि चुकाने में विफल रहे हैं. सिंगर के खिलाफ केस करनाल जिला न्यायालय में दर्ज है.

शिकायतकर्ताओं ने बताया कि उन्होंने कई रिमाइंडर देने के बाद बादशाह के खिलाफ यह कदम उठाया है. उनका आरोप है कि बादशाह ने सिर्फ झूठे वादे किए हैं और पेमेंट की तय तारीख को भी टाल दिया है, बल्कि एक भी पैसा नहीं दिया है. ‘बावला’ ट्रैक में बादशाह और अमित उचाना हैं. इस गाने को यूट्यूब पर 15.1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है. इसे बादशाह के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था. बादशाह पिछले साल ऑनलाइन सट्टेबाजी कंपनी एप ‘फेयरप्ले’ का प्रचार करने के लिए महाराष्ट्र पुलिस साइबर सेल के सामने पेश हुए थे. रैपर समेत कम से कम 40 अन्य हस्तियां फेयरप्ले एप को कथित रूप से बढ़ावा देने के लिए अधिकारियों की नजर में आई थीं.

कई फिल्मों के लिए गाए हिट गाने
बादशाह के वर्कफ्रंट की बात करें तो सिंगर-रैपर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को भी लेकर जानकारी दी है. बादशाह ने फैंस को बताया कि वह ‘मोरनी’ के साथ दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार हैं. गाने का एक टीजर इंस्टाग्राम पर शेयर करके बादशाह ने कैप्शन में लिखा ‘एक्साइटिंग.’ बादशाह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. उन्होंने ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’, ‘खूबसूरत’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘सनम रे’, ‘कपूर एंड संस’, ‘सुल्तान’, ‘बार बार देखो’, ‘ऐ दिल है मुश्किल’, ‘वीरे दी वेडिंग’, ‘लवयात्री’, ‘खानदानी शफाखाना’, ‘दबंग 3’, ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’, ‘जवान’, ‘क्रू’ और ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ जैसी फिल्मों में शानदार गाने गाए हैं.

Tags: Bollywood news

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *