फिल्म में बेटे की मौत का सच जानने निकलीं अमृता सिंह, लगाई ऐसी तरकीब, खुद सामने आ गया कातिल, ट्विस्ट से है भरपूर

[ad_1]

नई दिल्ली. बॉलीवुड में इन दिनों कम बजट फिल्में भी बॉक्स-ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. इससे ये साफ हो गया है कि अगर कम बजट फिल्में भी दमदार कंटेंट पेश करती हैं, तो दर्शक उसे दिल खोलकर अपनाते हैं. साल 2019 में एक ऐसी ही फिल्म आई थी जो बिना ज्यादा शोर-शराबा कहानी के दम पर महफिल लूट ले गई थी. इस फिल्म में न तो मेकर्स ने ज्यादा पैसे झोंके थे और न ही इसका मेगा प्रमोशन हुआ था, लेकिन सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर ये मर्डर मिस्ट्री बॉलीवुड की बेहतरीन थ्रिलर फिल्मों में गिनी जाती है.

साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘बदला’ में अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू ने लीड रोल निभाया था. इस फिल्म में अमृता सिंह भी अहम किरदार में नजर आई थीं. उन्होंने एक ऐसी दुखियारी मां का किरदार निभाया था जो बेटे को खो देती है. उनका बेटा तापसी पन्नू की साजिशों का शिकार हो अपनी जान गंवा देता है.

फिल्म में तापसी उर्फ नैना सेठी अपनी गाड़ी से अमृता सिंह के बेटे को टक्कर मार देती है जिसके बाद वह उसे मरा हुआ समझकर उसकी लाश को ठिकाने लगाने की कोशिश में जुट जाती है. आखिरी वक्त पर उसे मालूम होता है कि वो लड़का जिसे वह लाश समझ ठिकाने लगाने की कोशिश कर रही है, वो असल में जिंदा है, लेकिन फिर भी वह उसे बचाने की जगह उसे जिंदा डूबा देती है.

ट्विस्ट देख सन्न रह गई थी ऑडियंस
जवान बेटे को खो चुकीं अमृता सिंह जब बेटे की मौत का पर्दाफाश करने की कोशिशों में जुटती हैं, तो उनके सामने खड़ी तापसी पन्नू के सभी पैंतरे फेल हो जाते हैं और वह खुद-ब-खुद अपना सारा जुर्म कबूल कर लेती हैं. ट्विस्ट एंड टर्न से भरपूर इस फिल्म को देख दर्शकों ने अपना माथा पकड़ लिया था. शुरू से क्लाइमैक्स तक आप फिल्म की एंडिंग का जरा भी अंदाजा नहीं लगा सकेंगे.

Tags: Amitabh bachchan, Entertainment news., Taapsee Pannu

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *