[ad_1]
नई दिल्ली: पाकिस्तानी ‘ग्रूमिंग गैंग’ की करतूत से ब्रिटेन की सियासत में हलचल है. ब्रिटिश पीएम किम स्टार्मर से लेकर एलन मस्क तक खूब बोल रहे हैं. अब तो भारत में भी इसकी बात होने लगी है. शिवसेना (उद्धव गुट) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी की ने पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग को लेकर एक पोस्ट शेयर की है. इस पर एलन मस्क को भी बोलना पड़ा है. दरअसल, पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग को कुछ लोग एशियन ग्रूमिंग गैंग बता रहे हैं. प्रियंका चतुर्वेदी ने इसी पर आपत्ति जताई है. उनकी इस आपत्ति पर एलन मस्क भी सहमत दिखे.
दरअसल, उद्धव ठाकरे की गुट की शिवसेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग को लेकर एक पोस्ट शेयर किया. राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, ‘ब्रिटेन में ये एशियन ग्रूमिंग गैंग नहीं है, बल्कि पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग हैं. एशियाई लोगों को एक बहुत ही दुष्ट राष्ट्र के लिए क्यों दोषी ठहराया जाना चाहिए?’ इस पोस्ट को देखते ही एलन मस्क भी कूद पड़े.
प्रियंका ने किसे दिया जवाब
प्रियंका चतुर्वेदी के पोस्ट पर जवाब देते हुए स्पेसएक्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने कहा कि हां बात तो सही है. दरअसल, प्रियंका चतुर्वेदी ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की उस टिप्पणी पर अपनी राय रखी थी, जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी मूल के समूहों से जुड़े इंग्लैंड में लड़कियों के यौन शोषण कांड के बारे में बोलते हुए ‘एशियाई’ शब्द का इस्तेमाल किया था. इस पर ही प्रियंका ने आपत्ति जताई थी.
ब्रिटेन में पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग की वजह से अब पाकिस्तान की भद्द पिट रही है. शहबाज सरकार को मुंह छिपाना पड़ रहा है. उनकी ग्लोबल मंच पर खूब फजीहत हो रही है. जिस तरह से प्रियंका चतुर्वेदी ने पोस्ट किया है और मस्क ने हां में हां मिलाया है. उससे साफ है कि नैरेटिव पाक के खिलाफ ही है. इससे शहबाज सरकार की और टेंशन ही बढ़ेगी.
अब जानते हैं पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग विवाद क्या है?
दरअसल, एलन मस्क के पोस्ट के बाद ब्रिटेन में पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग की खूब चर्चा हो रही है. ब्रिटेन में लड़कियों के खिलाफ दशकों पुराने यौन अपराधों की नए सिरे से राष्ट्रीय जांच की मांग की है. एलन मस्कने इसे राष्ट्रीय मुद्दा बना दिया है. इस पर ब्रिटिश पीएम पर उनके हमलों ने बहस तेज कर दी है. ब्रिटेन में पाकिस्तानी पुरुष वाला गैंग गोरी लड़कियों का शिकार करता है. इनका काम ब्रिटिश मूल की नाबालिग लड़कियों को फंसाना और उनके साथ दुष्कर्म करना और उन्हें नशे की लत लगाना होता है.
Tags: Britain News, Elon Musk, Priyanka Chaturvedi
FIRST PUBLISHED : January 9, 2025, 12:56 IST
[ad_2]
Source link
