‘पुष्पा 2’ के मेकर्स ने खेला बड़ा दांव, अगर लीक हुई फिल्म, तो तुरंत बदल जाएगा क्लाइमैक्स

[ad_1]

नई दिल्ली: अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ को लेकर सबसे ज्यादा क्रेज है, जो 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म के सेट पर डायरेक्टर सुकुमार कड़े नियम फॉलो कर रहे हैं, ताकि इसका क्लाइमैक्स रिलीज से पहले तक, दर्शकों के लिए मिस्ट्री बना रहे. वे फिल्म या उससे संबंधित वीडियो या फोटो के लीक होने की आशंका को खत्म कर देना चाहते हैं.

‘पुष्पा: द राइज’ की भारी लोकप्रियता के बाद दर्शक इसका सीक्वल देखने के लिए बेताब हैं. मेकर्स इससे परिचित हैं, इसलिए शूटिंग के वक्त कड़े नियम अपना रहे हैं. सुकुमार ने क्रू मेंबर्स को भी अंधेरे में रखा हुआ है. उन्हें भी नहीं पता है कि फिल्म के फाइनल कट में कौन से सीन होंगे. ‘गुल्टे.कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के दो क्लाइमैक्स शूट हो रहे हैं. अगर यह सच है, तो फिल्म की कहानी को लीक होने से बचाने का यह नायाब तरीका है. दूसरा, दर्शक भी फिल्म को लेकर कयास लगाते रहेंगे. इसलिए, सुकुमार ने सेट पर फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया हुआ है, ताकि फिल्म के बीटीएस वीडियोज या फोटोज लीक न हो पाएं.

तीसरे पार्ट के लिए नींव हो रही तैयार
‘पुष्पा 2: द रूल’ की एक से ज्यादा एंडिंग से फिल्म के प्लॉट को न सिर्फ छिपाया जा सकता है, बल्कि फिल्म के तीसरे पार्ट के लिए भी नींव तैयार हो रही है. अल्लू अर्जुन ने ‘वैराइटी’ को दिए इंटरव्यू में तीसरे पार्ट को लेकर कहा था, ‘आप यकीनन तीसरे पार्ट की उम्मीद कर सकते हैं. हम इसकी फ्रेंचाइजी बनाना चाहते हैं और हमारे पास रोमांचक आइडियाज भी हैं.’



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *