[ad_1]
पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर दूर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में भूस्खलन हुआ। प्राकृतिक हादसे में 100 से ज्यादा लोगों के मरने की जानकारी मिली। हादसे को लेकर पड़ोसी देश आस्ट्रेलिया ने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।
![]()
मेलबर्न: पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) के एक दूरदराज के इलाके में शुक्रवार सुबह लैंडस्लाइड होने से 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। देश के नेता और मीडिया ने ये जानकारी दी। ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्प (एबीसी) ने बताया लैंडस्लाइड की ये घटना इस दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर दूर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में सुबह करीब तीन बजे घटी।
इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है। हालांकि अधिकारियों ने इस आंकड़े की पुष्टि नहीं की है। प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने कहा कि प्रशासन कार्रवाई में लगा है और वो तबाही और लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या की जानकारी उपलब्ध होने के बाद ही उसे जारी करेंगे। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘मुझे स्थिति के बारे में अब तक पूरी तरह नहीं बताया गया है। मैं उन लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने आज सुबह इस लैंडस्लाइड आपदा में अपनी जान गंवायी है।” उन्होंने कहा, ‘‘हम…राहत कार्य शुरू करने, शव पता लगाने और बुनियादी ढांचे का पुनर्निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए आपदा अधिकारियों, ‘पीएनजी डिफेंस फोर्स’ और लोकनिर्माण एवं राजमार्ग के अधिकारियों को भेज रहे हैं।”
पापुआ न्यू गिनी के पड़ोसी और उसके सबसे उदार विदेशी दानकर्ता आस्ट्रेलिया ने कहा कि वो मदद के लिए तैयार है। आस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेन्नी वोंग ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘ हम काओकलाम गांव में हुए लैंडस्लाइड के बाद पापुआ न्यू गिनी के लोगों के लिए हृदय से सहानुभूति प्रेषित करते हैं। तबाही और जनक्षति काफी है। बतौर मित्र एवं सहयोगी आस्ट्रेलिया राहत एवं बचाव प्रयासों में सहायता करने के लिए तैयार है।”
We send our heartfelt sympathies to the people of PNG following the landslide at Kaokalam village.
The loss of life and destruction is devastating.
As friends and partners, Australia stands ready to assist in relief and recovery efforts.
— Senator Penny Wong (@SenatorWong) May 24, 2024
पापुआ न्यू गिनी एक विविधतापूर्ण विकासशील देश है, जहां 800 से ज्यादा भाषाएं बोली जाती हैं। यहां अधिकतर लोग खेती करके अपनी आजीविका कमाते हैं। पापुआ न्यू गिनी की जनसंख्या एक करोड़ है। ये ऑस्ट्रेलिया के बाद सबसे अधिक आबादी वाला दक्षिण प्रशांत देश है। ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या 2 करोड़ 70 लाख है।
(एजेंसी)
[ad_2]
Source link
