धर्मेंद्र को देखते ही भागीं कमल हासन की बेटियां, स्टेज पर पोज देते-देते रुकीं और लगा दी दौड़, मजेदार VIDEO VIRAL

[ad_1]

मुंबईः बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी आयरा खान की शादी इन दिनों सुर्खियों में है. आयरा की शादी का जश्न करीब 10 दिनों तक चला. पहले तो आयरा ने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ 3 जनवरी को अपनी शादी पंजीकृत कराई. इसके बाद कपल ने उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग की. दोनों ने 10 जनवरी को क्रिस्चियन रीति-रिवाजों से शादी की. अब 13 जनवरी को आमिर खान ने अपनी लाडली के लिए ग्रैंड रिसेप्शन रखा, जिसमें बॉलीवुड, टॉलीवुड से लेकर बिजनेस वर्ल्ड के भी कई दिग्गज शामिल हुए थे. आयरा-नुपुर के वेडिंग रिसेप्शन में कमल हासन की बेटियां श्रुति हासन और अक्षरा हासन भी पहुंची थीं, जिनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

इस वीडियो में श्रुति और अक्षरा के साथ बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र भी नजर आ रहे हैं. वहीं धर्मेंद्र को देखते ही दोनों बहनें अचानक स्टेज से दौड़ लगा देती हैं. इस वीडियो पर कुछ यूजर जहां फनी रिएक्शन दे रहे हैं तो कुछ दोनों बहनों की तारीफ कर रहे हैं. दरअसल, जब श्रुति और अक्षरा स्टेज पर साथ में पोज दे रही थीं, इसी दौरान धर्मेंद्र भी स्टेज पर आ जाते हैं. धर्मेंद्र आराम से तस्वीरें क्लिक करा सकें, इसीलिए दोनों बहनें स्टेज में साइड आ जाती हैं.

लेकिन, इस दौरान श्रुति और अक्षरा हसन जैसे दौड़ लगाती हैं, उसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स की हंसी नहीं रुक रही है. दोनों बहनें धर्मेंद्र को देखती हैं हंसते हुए दूसरी तरफ दौड़ लगा देती हैं. वीडियो पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने हासन सिस्टर्स की तारीफ की और लिखा- ‘मुझे इन दोनों लड़कियों का अंदाज बहुत पसंद आया… बहुत-बहुत रिस्पेक्ट.’ एक अन्य ने लिखा- ‘वह बहुत ही चार्मिंग हैं और लोग उनकी बहुत रिस्पेक्ट करते हैं.’

श्रुति हासन, अक्षरा हासन और धर्मेंद्र का ये वीडियो आयरा खान और नुपुर शिखरे के वेडिंग रिसेप्शन का है. वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछले दिनों धर्मेंद्र करण जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आए थे. इस फिल्म में शबाना आजमी के साथ किसिंग सीन देकर उन्होंने हर तरफ हलचल पैदा कर दी थी. दूसरी तरफ श्रुति हासन प्रभास की ‘सालार’ में नजर आई थीं.

Tags: Bollywood, Dharmendra, Entertainment, Shruti Haasan



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *