‘द एंटरटेनर्स टूर’ की हो चुकी है तैयारी, पिछले साल की तरह फिर मचेगी धूम, अक्षय कुमार करेंगे मेजबानी

[ad_1]

मुंबई. बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ‘द एंटरटेनर्स टूर’ की मेजबानी करेंगे, जो इस साल ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होगा और इसमें शोबिज की दुनिया की कई अन्य हस्तियां शामिल होंगी. पिछला सीजन 2023 में उत्तरी अमेरिका में हुआ था. इस साल यह अगस्त 2024 में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जाएगा. वर्ल्ड टूर का दूसरा सीजन मेलबर्न और सिडनी में होगा.

अक्षय के साथ नोरा फतेही, दिशा पटानी, सुनील ग्रोवर, एलनाज नोरौजी, सोनम बाजवा और स्टेबिन बेन जैसी हस्तियां शामिल होंगी. वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय की हाल ही में टाइगर श्रॉफ के साथ ‘बड़े मियां छोटे मियां’ रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया. वह जल्द ही ‘सरफिरा’, ‘जॉली एलएलबी 3’, ‘हाउसफुल 5’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे.

पिछले साल अक्षय कुमार पर भड़क गए थे लोग
अक्षय कुमार ने पिछले साल भी इसी टूर पर जमकर धमाल मचाया था. अक्षय कुमार पिछले साल 2023 में भी इस टूर पर निकले थे. अक्षय कुमार ने बीते साल सोनम बाजवा और मौनी रॉय के साथ शर्टलेस होकर जमकर मस्ती करते नजर आए थे. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था.

अब इस साल भी अक्षय कुमार मस्ती के लिए तैयार हैं. इस साल का टूर ऑस्ट्रेलिया जा रहा है. इस टूर पर अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड हसीनाएं भी अपने ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आने वाली हैं. सिनेमा के सितारों को इस शो का बेसब्री से इंतजार है.

Tags: Akshay kumar

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *