देश का सबसे सस्ता फोल्डेबल फोन, कीमत मात्र ₹28,999; सैमसंग और मोटो से भी सस्ता

फोल्डेबल फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं लेकिन महंगा होने की वजह से नहीं खरीद पा रहे हैं, तो आज हम आपको भारत के सबसे सस्ते फ्लिप फोल्डेबल फोन के बारे में बता रहे हैं। आप इसे 30,000 रुपये से भी कीमत में खरीद पाएंगे। दरअसल, हम बात कर रहे हैं Tecno Phantom V Flip 5G की। यह फोन Amazon पर बारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। फोन पर सीधे 25,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है। चलिए डिटेल में बताते हैं फोन पर मिल रही डील के बारे में सबकुछ…

लॉन्च के समय इतनी थी कीमत

भारत में इस फोन को सितंबर 2023 में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इसे केवल 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। फोन की कीमत 54,999 रुपये थी। फोन को आईकॉनिक ब्लैक और मिस्टिक डॉन कलर में लॉन्च किया गया था।

28,999 रुपये में फोल्डेबल फोन

अमेजन पर फोन 54,999 रुपये कीमत पर लिस्टेड है लेकिन आपको इतने पैसे खर्च नहीं करने है। ऐसा इसलिए क्योंकि फोन पर सीधे 25,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है, जिसे अप्लाई करते ही फोन की कीमत मात्र 29,999 रुपये रह जाएगी। इतनी है नहीं, प्राइम कस्टर्स को SBI Credit Card EMI ट्रांजैक्शन से खरीदी करने पर 1,000 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिलेगी, जिससे फोन की प्रभावी कीमत 28,999 रुपये रह जाएगी।

Tecno Phantom V Flip 5G

बिना बैंक ऑफर सीधे ₹15000 कम में Nothing Phone 2, 128GB मॉडल सबसे सस्ता

चलिए एक नजर डालते हैं Tecno Phantom V Flip 5G के स्पेसिफिकेशन पर:

फोन में 6.9 इंच का फ्लेक्सिबल एमोलेड मेन डिस्प्ले है, जो फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन और 1000 निट्स ब्राइटनेस लेवल के साथ आता है। फोन में एमोलेड पैनल के साथ गोल कवर स्क्रीन दी गई है, जिसका साइज 1.32 इंच है और यह ऑलवेज ऑन डिस्प्ले के साथ आती है। कवर स्क्रीन से यूजर मैसेज का रिप्लाई भीकर सकते हैं।

फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8050 प्रोसेसर और माली जी77 जीपीयू के साथ आता है, जिसे 8GB LPDDR4X रैम के साथ जोड़ा गया है। वर्चुअल रैम फीचर से फोन की रैम 16GB तक बढ़ जाती है। फोन में 256GB UFS 3.1 स्टोरेज है। फोटोग्राफी के लिए, फोन में 64 मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सेल का वाइड-एंगल-सेंसर है। सेल्फी के लिए, फोन में32 मेगापिक्सेल का कैमरा है। फोन में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4000mAh बैटरी है।

tecno phantom v flip 5g

SALE: ₹13999 में 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले वाला सबसे सस्ता 5G फोन, 64MP कैमरा भी

इन फ्लिप फोल्डेबल फोन पर तगड़ा डिस्काउंट

Samsung Galaxy Z Flip3 5G: अमेजन पर फोन का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट मात्र 44,999 रुपये में मिल रहा है। लॉन्च के समय इसकी कीमत 84,999 रुपये थी। यानी फोन लॉन्च प्राइस से 40,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। बैंक ऑफर का लाभ लेकर इसकी कीमत को और कम किया जा सकता है।

Motorola razr 40: अमेजन पर फोन का 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट मात्र 44,998 रुपये में मिल रहा है। बैंक ऑफर का लाभ लेकर 5,000 रुपये तक की छूट का लाभ लिया जा सकता है, जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 39,998 रुपये रह जाएगी। लॉन्च के समय इसकी कीमत 59,999 रुपये थी।

Motorola razr 40 Ultra: अमेजन पर फोन का 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट मात्र 69,999 रुपये में मिल रहा है। बैंक ऑफर का लाभ लेकर 5,000 रुपये तक की छूट का लाभ लिया जा सकता है, जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 64,999 रुपये रह जाएगी। लॉन्च के समय इसकी कीमत 89,999 रुपये थी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *