डायरेक्टर Sangeeth Sivan के निधन पर उदास हुए रितेश देशमुख, बॉलीवुड को दे चुके हैं कई सुपरहिट फिल्में

[ad_1]

मुंबई. बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दे चुके डायरेक्टर sangeeth sivan का बुधवार को निधन हो गया. संगीत सिवन के निधन पर बॉलीवुड सितारों ने शोक प्रकट किया है. संगीत सिवन की उम्र महज 65 साल की थी. अभी तक संगीत सिवन की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है.

डायरेक्टर सिवन के निधन पर बॉलीवुड समेत फिल्मी सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. संगीत सिवन बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं. ‘क्या कूल हैं हम’ और ‘अपना सपना मनी मनी’ जैसी कॉमेडी फिल्मों के लिए सिवान को जाना जाता था. अब सिवन के निधन की खभर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है. बॉलीवुड स्टार रितेश देशमुख ने सिवन के निधन पर शोक जताया है.

फिल्मी सितारों ने निधन पर प्रकट किया शोक
बता दें कि संगीत सिवन के निधन पर बॉलीवुड समेत तमाम फिल्मी सितारों ने शोक प्रकट किया है. रितेश देशमुख ने अपने सोशल मीडिया पर सिवन की तस्वीर शेयर करते हुए एक भावुक नोट लिखा है. जिसमें रितेश ने लिखा, ‘संगीत सिवान सर अब नहीं रहे, इस खबर ने अंदर तक दुखी किया है.

एक नए-नवेले एक्टर के नाते हर कोई चाहता है कि उसपर ट्रस्ट किया जाए और उसे काम का मौका दिया जाये. मैं क्या कूल हैं हम और अपना सपना मनी मनी के दिन आज भी याद हैं. बेहतरीन व्यक्ति, नरम लहजा और शानदार व्यक्तित्व. इस निधन की खबर ने अंदर तक हिला दिया है.’ रितेश देशमुख के साथ सोशल मीडिया पर फैन्स ने भी सिवन को लेकर अपना दुख जताया है.

Tags: Ritesh deshmukh



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *