जो आलिया नहीं कर पाईं वो राहा ने कर दिखाया, बेटी ने छुड़ाई रणबीर कपूर की बरसों पुरानी बुरी आदत

[ad_1]

नई दिल्ली.  आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में शुमार हैं. इस जोड़ी की इंडस्ट्री में गजब की फैन फॉलोइंग है. हाल ही में रणबीर कपूर ने निखिल कामथ को दिए एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की है. ‘एनिमल’ एक्टर रणबीर कपूर ने बताया कि उनकी बेटी राहा के जन्म के बाद से उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी है. राहा के जन्म के बाद एक्टर ने अपनी बरसों पुरानी आदतें भी छोड़ दी हैं.

पिता बनने के बारे में बात करते हुए रणबीर कपूर कहते हैं, ‘अब मैं एक पिता हूं और मेरी एक बेटी है. इस बात ने मेरी जिंदगी बदलकर रख दी है. पिता बनने के बाद मुझे ऐसा लग रहा है कि जैसे मेरा दोबारा जन्म हुआ है. मुझे लगता है कि मेरी जिंदगी के 40 साल तक मैं दूसरी जिंदगी जी रहा था और मेरी बेटी के जन्म के साथ मुझे दूसरा जीवन मिला है’.

एक्टर ने आगे बताया कि राहा के जन्म के बाद जिंदगी और मौत को लेकर उनका नजरिया बदल गया है. एक्टर कहते हैं कि उन्हें कभी मौत से डर नहीं लगता था. वह हमेशा से सोचते थे कि वह 71 की उम्र तक जिंदा रहेंगे, लेकिन अब उन्हें लगता है कि 71 बहुत कम है और बस 30 साल में ही 71 के उम्र के हो जाएंगे.

बेटी के लिए छोड़ दी सिगरेट
रणबीर कपूर ने खुलासा किया कि उन्होंने बेटी राहा के लिए अपनी बुरी आदत छोड़ दी. वह कहते हैं, ‘मैं 17 साल की उम्र से सिगरेट पी रहा था. मुझे सिगरेट की बहुत बुरी लत लग गई थी, लेकिन पिता बनने के बाद पिछले साल मैंने सिगरेट छोड़ दी और मुझे पहले से बहुत ज्यादा फिट महसूस हो रहा है’.

बॉलीवुड के ‘रॉकस्टार’ ने खुलासा किया कि राहा के जन्म ने उन्हें स्वस्थ विकल्प चुनने के लिए प्रेरित किया. एक पिता के रूप में अपनी नई जिम्मेदारियों के एहसास ने उन्हें सिगरेट छोड़ने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने ये कदम उठाया ताकि वह अपनी बेटी के लिए स्वस्थ रह सकें.

बता दें, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अप्रैल 2022 में शादी की थी. कपल ने शादी के कुछ समय बाद ही अपनी बेटी राहा का स्वागत किया था.

Tags: Alia Bhatt, Entertainment news., Ranbir kapoor

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *