Congress Haryana List: आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को पहली लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में 31 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। राज्य की सभी 90 सीटों पर पांच अक्टूबर को एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे, जबकि आठ अक्टूबर को नतीजों का ऐलान होगा। कांग्रेस से पहले हरियाणा में बीजेपी भी 67 उम्मीदवारों वाली पहली लिस्ट जारी कर चुकी है। इस लिस्ट में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, अनिल विज समेत कई दिग्गजों के नाम शामिल थे।