जमीन की खुदाई में मिला पुराना घड़ा, फिर अंदर से निकला ‘गड़ा धन’, एक झटके में चमक गई किस्मत!

[ad_1]

देश-दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में आर्कियोलॉजिस्ट की टीम अक्सर जमीन की खुदाई करती रहती है, ताकि प्राचीन ऐतिहासिक धरोहरों का पता लगा सकें. इस चक्कर में कई बार उन्हें सोने-हीरे के खादान भी मिल जाते हैं, तो कई बार प्राचीन धरोहरें और उस दौर में रहने वाले लोगों की जानकारी मिलती है. हालांकि, आर्कियोलॉजिस्ट की टीम से अलग कई बार आम लोगों को भी ऐसे खजाने अनजाने में मिल जाते हैं. इसी से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शख्स जमीन की खुदाई कर रहा होता है, तभी उसे एक पुराना घड़ा दिखाई देने लगता है. वो तुरंत सावधानी के साथ उस घड़े को बाहर निकालता है, तो अंदर से गड़ा हुआ धन दिखने लगता है. यह किसी खजाने से कम नहीं है. शख्स की किस्मत एक झटके में ही चमक गई.

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स पहले जमीन की खुदाई कर रहा होता है. उसे अचानक जब पुराना घड़ा दिखता है, तो वह हाथों में छोटी सी कन्नी (करनी) लेकर मिट्टी को हटाने लगता है. घड़ा काफी पुराना दिख रहा है, जो मिट्टी में धंसा हुआ है. शख्स हार नहीं मानता. वो मिट्टी को लगातार हटाता जा रहा है. शख्स ने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया. अपने हेलमेट में भी गोप्रो कैमरा लगा लिया था, ताकि सारी चीजों की रिकॉर्डिंग होती रहे. जैसे ही घड़ा बाहर आता है, उसके ऊपर काफी मिट्टी रहती है. हाथों से वो घड़े को बाहर की तरफ खींचता है और मिट्टी को हटाने लगता है. तभी अंदर एक बर्तन में काफी पुराने सिक्के नजर आने लगते हैं. साथ ही कई अन्य चीजें भी हैं.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *