चीन के आसमान में क्यों दिखा सात सूरज? लोग बोले- ग्लोबल वार्मिंग का कारण यही तो नहीं…

[ad_1]

 चीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आसमान में सात सूरज नजर आ रहे हैं। इस महीने की शुरुआत में चेंग्दू के एक अस्पताल से वांग नाम की एक महिला ने इस फुटेज को कैमरे में कैद किया था। वीडियो में अलग-अलग तीव्रता के साथ सात चमकीले धब्बे एक कतार में नजर आ रहे हैं। इस नज़ारे को देख कर लोग हैरान हैं और कह रहे हैं कि यह अद्भुत नजारा इस ग्रह का नहीं लग रहा।

लगभग एक मिनट की इस वीडियो में अलग अलग ऐंगल से सात सूरज देख कर लोग हैरान थे। हालांकि यह ब्रह्मांड का कोई अद्भुत नजारा नहीं था और असल में एक ऑप्टिकल इल्यूजन था। दरअसल यह घटना अस्पताल की खिड़की के अंदर से रिकॉर्ड की गई थी। यह तस्वीरें अलग अलग लेयर में कांच के माध्यम से रोशनी के अपवर्तन की वजह से बनी जिसे रिफ्रैक्शन ऑफ लाइट भी कहा जाता है। कांच की हर लेयर से एक अलग सूरज की तस्वीर बन गई।

हालांकि सच जान कर भी सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को लेकर खूब मीम बनाए। वीबो पर एक यूजर ने मज़ाक में कहा, “हमने आखिरकार ग्लोबल वार्मिंग के बारे में सच्चाई का पता लगा लिया है।” एक अन्य यूजर ने कहा “चुंबकीय क्षेत्र की गड़बड़ी” की वजह से समानांतर ब्रह्मांड ओवरलैप हो गए थे, लेकिन कॉस्मिक ब्यूरो ने इस समस्या को ठीक कर दिया है।” Reddit पर एक यूजर ने इसकी तुलना होउ यी के चीनी मिथक से की जो एक तीरंदाज था जिसने ग्रह को जलने से बचाने के लिए पृथ्वी के 10 सूर्यों में से नौ को मार गिराया था। एक यूजर ने सवाल किया कि क्या यह वीडियो सर्वनाश की निशानी थी या चीन के वायु प्रदूषण का नतीजा था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *