[ad_1]
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं. वह कितने भी बिजी क्यों ना हो परिवार के लिए टाइम निकाल ही लेते हैं. कार्तिक अक्सर सोशल मीडिया पर कभी बहन तो कभी अपनी मां के साथ फोटोज़ और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं. आज कार्तिक आर्यन की मां माला तिवारी का बर्थडे है. इस मौके पर उन्होंने अपनी मां को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है और साथ ही उनके एक वीडियो की झलक भी दिखाई है.
कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उनकी मां माला तिवारी ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के ‘दिल चोरी साडा हो गया’ गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. वहीं, उनके साथ कार्तिक आर्यन भी नजर आ रहे हैं और मां को खुशी में झूमते हुए अपनी खुशी रोक नहीं पा रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने मां के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है.
मां के लिए लिखा दिल छू लेना वाला नोट
एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘पूरी दुनिया में मेरे सबसे पसंदीदा इंसान को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं. मेरी कामना है कि आप इसी तरह डांस करती रहें और हमेशा खुश रहें. मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं मां.’ कार्तिक आर्यन के इस पोस्ट पर बॉलीवुड सितारों ने जमकर प्यार लुटाया है. कृति सैनन ने कमेंट किया, ‘बहुत क्यूट’. वहीं, आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर, एकता कपूर ने कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी शेयर किए हैं.
कार्तिक ने बताई कैंसर को हराने की जर्नी
कार्तिक आर्यन ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर करते हुए बताया था कि उनकी मां को कैंसर हो गया था लेकिन वह ठीक हो गई हैं. उन्होंने अपनी मां के साथ एक सेल्फी पोस्ट करते हुए लिखा, ‘कुछ समय पहले इसी महीने के दौरान कैंसर चुपचाप हमारे परिवार के बीच घुस गया था और हमारी लाइफ को बर्बाद करने की कोशिश की. हम हताश, निराश और बेबस थे. लेकिन मेरी मां की इच्छाशक्ति और कभी ना हार मानने वाले एटिट्यूड का शुक्रिया, जिससे हमें साहस मिला. हम पूरी ताकत के साथ आगे बढ़े और हमने अंधेरे को जीत लिया और ये युद्ध हमें जीतना ही था.’
उन्होंने आगे लिखा, ‘इसने हमें जो सिखाया है और जो हमें हर दिन सिखाता रहता है वो ये है कि आपके परिवार के प्यार और समर्थन से बड़ी कोई भी सुपरपावर नहीं है.’
कार्तिक आर्यन की फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें कार्तिक आर्यन साल 2023 में दो फिल्मों में नजर आए थे. पहली ‘शहजादा’ जो बॉक्स ऑफिस पर पिट गई. वहीं, ‘सत्य प्रेम की कथा’ की जमकर तारीफ हुई थी. इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा कलेक्शन कियाा था. वहीं, अब कार्तिक आर्यन ‘चंदू चैम्पियन’ फिल्म में दिखेंगे, जिसके डायरेक्टर कबीर खान हैं. इसमें भुवन अरोड़ा, पलक ललवानी जैसे सितारे अहम किरदारों में दिखेंगे.
.
Tags: Bollywood actors, Entertainment news., Kartik Aryan
FIRST PUBLISHED : January 16, 2024, 08:30 IST
[ad_2]
Source link