[ad_1]
नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. पिछली फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में उनकी परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हुई. हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपनी लाइफ के सबसे गौरवपूर्ण पल को याद किया. एक्टर ने बताया कि जब उन्हें पहली फिल्म ‘प्यार का पंचनामाम’ (2011) मिली थी तो उन्हें ऐसा लगा, जैसे मैडल जीत लिया. कार्तिक आर्यन ने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म को सीक्रेट रखा था.
न्यूज18 शोशा के साथ बातचीत के दौरान कार्तिक आर्यन ने बताया, ‘जब मुझे प्यार का पंचनामा का कॉन्ट्रैक्ट मिला, तो वो मेरी लिए बड़ी बात थी कि मुझे कोई फिल्म मिली है. मुझे ऐसा लगा कि मैंने मैडल जीत लिया, क्योंकि बहुत टाइम से मैं स्ट्रगल कर रहा था. फाइनली एक फिल्म फ्लोर पर जा रही थी और बन रही थी. वो मेरे लिए एक बड़ी बात थी.’
कार्तिक आर्यन को किस बात की थी चिंता?
कार्तिक आर्यन ने आगे कहा, ‘बहुत बार ऐसा हुआ था कि मुझे फिल्म ऑफर हुई, ऑडिशन भी निकाल लिया लेकिन वो कभी बनी ही नहीं. मेरे साथ एक-दो बार हुआ था ऐसा. जब प्यार का पंचनामा की शूटिंग चल रही थी, तो मैंने इसके बारे में किसी को नहीं बताया था, सिर्फ अपनी फैमिली को बताया था. क्योंकि लग रहा था कि कहीं ऐसा ना हो कि फिल्म की शूटिंग हो जाए, लेकिन रिलीज ही न हो. फाइनली जब ट्रेलर आया था, तो उसी दिन मैंने सबको बताया.’
[ad_2]
Source link