[ad_1]
![]()
मुंबई: फ्रांस के कांस शहर में 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल का शानदार आगाज हो चुका है। कांस फिल्म फेस्टिवल में एक के बाद एक इंडियन एक्टर और एक्ट्रेस रेड कारपेट पर जलवा बिखेर रहे हैं। अब बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस प्रीति जिंटा कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर धमाकेदार एंट्री करने वाली हैं। इससे पहले एक्ट्रेस का कांस 2024 लुक सामने आ गया है।
एक्ट्रेस का लुक
प्रीति जिंटा कांस फिल्म फेस्टिवल में जलवा बिखेरने वाली हैं। इससे पहले एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह शिमरी व्हाइट गाउन में नजर आ रही हैं। उन्होंने मिनिमम मेकअप किया। एक्ट्रेस के इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा आप बहुत ही गॉर्जियस लग रहे हो। दूसरे यूजर ने लिखा कि व्हाइट रंग आप पर बहुत ज्यादा सूट होता है। अन्य यूजर ने लिखा कि फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सिंपल और स्टाइलिश एक्ट्रेस।
सिनेमेटोग्राफर संतोष सिवन एक्ट्रेस करेंगी सम्मानित
कांस फिल्म फेस्टिवल में प्रीति जिंटा इंडिया के दिग्गज सिनेमैटोग्राफर संतोष सिवन को पियरे एंजिनीक्स अवॉर्ड से सम्मानित करने वाली हैं। आपको बता दें कि संतोष सिवन के साथ प्रीति फिल्म ‘दिल से’ में काम कर चुकी हैं और वह जल्द ही उनके साथ लाहौर 1947 में काम करेंगी, जिसमें सनी देओल मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।
कांस फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए ये स्टार
इस फेस्टिवल में कियारा आडवाणी से लेकर ऐश्वर्या राय ग्रैंड एंट्री लीं। कियारा के बाद एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने इस रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। वहीं एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने लाल परी बनकर रेड कारपेट पर कहर ढाया। शार्क टैंक की जज नमिता थापर ने हाल ही में ऑफ शोल्डर गाउन में रेड कारपेट अपना जलवा बिखेरा। इससे पहले दीप्ति सधवानी ने कांस फिल्म फेस्टिवल में एंट्री ली थीं।
[ad_2]
Source link
