कंगना रनौत को जीत के बाद, अनुपम खेर ने बताया ‘रॉकस्टार’, बोले- ‘अगर कोई ध्यान लगाकर…’

[ad_1]

नई दिल्ली: कंगना रनौत ने लोकसभा चुनाव में शानदार जीत के साथ राजनीतिक जीवन की शुरुआत कर दी है. वे हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से जीत गई हैं. वे भाजपा की टिकट पर चुनावी मैदान पर उतरीं और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह को हराने में कामयाब रहीं. फैंस के साथ-साथ फिल्मी सितारे भी उन्हें बधाई दे रहे हैं. दिग्गज एक्टर अनुपम खेर के कंगना रनौत के कमेंट ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा है.

अनुपम खेर ने कंगना रनौत का वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘प्यारी कंगना रनौत, आपको बड़ी जीत के लिए बधाई. आप रॉकस्टार हो. आपकी यात्रा बहुत प्रेरणादायक है. आपके लिए, मंडी के लोगों के लिए और हिमाचल प्रदेश के लिए बहुत खुश हूं. आपने साबित कर दिया है कि अगर कोई ध्यान लगाकर कड़ी मेहनत करेगा, तो कुछ भी हो सकता है. जय हो.’



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *