कंगना रनौत की बढ़ी मुश्किलें, जावेद अख्तर ने की गैर जमानती वारंट की मांग, सितंबर में होगी सुनवाई

[ad_1]

नई दिल्ली. जावेद अख्तर और कंगना रनौत के बीच काफी समय से गर्मा-गर्मी चल रही है. दोनों का आपसी मदभेद जगजाहिर है. जावेद अख्तर ने अब इस मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी लोकसभा सीट से सांसद कंगना के खिलाफ गैर-जमानती वारंट की मांग की है. गीतकार द्वारा फाइल किए गए इस केस की सुनवाई की कई बार तारीख दी गई और कोर्ट ने एक्ट्रेस को बार-बार पेश होने के आदेश भी दिए, लेकिन कंगना एक बार भी कोर्ट में हाजिर नहीं हुईं.

बीते शनिवार को इस मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट ने डेट दी थी, लेकिन हर बार की तरह ही कंगना ने कोर्ट के आदेश को न मानते हुए पेशी नहीं की. इसके बाद जावेद अख्तर के वकील ने 20 जुलाई को कोर्ट में एक्ट्रेस के खिलाफ गैर-जमानती वारंट की मांग करते हुए याचिका दायर की.

कंगना रनौत ने कोर्ट में स्थायी पेशी से छूट मांगी थी जिसे खारिज कर दिया गया था. इसके बाद जावेद अख्तर के वकील जय भारद्वाज ने एक याचिका दायर करते हुए लिखा, ‘कंगना का आवेदन खारिज होने के बावजूद वो विभिन्न तारीखों पर अदालत में पेश नहीं हुईं और छूट दायर की. 1 मार्च, 2021 को उसके खिलाफ जमानती वारंट भी जारी किया गया था’. बता दें, जमानती वारंट जारी होने के बाद कंगना रनौत ने कोर्ट के सामने पेश होकर अपना वारंट कैंसिल करा दिया था.

जावेद अख्तर के वकील जय भारद्वाज की याचिका पर कोर्ट ने अभी तक कोई सुनवाई नहीं की है. अदालत ने उनके आवेदन को स्थगित रखते हुए एक्ट्रेस कंगना रनौत को पेश होने का निर्देश दिया है. इस बीच, एक्ट्रेस के वकीलों ने हलफनामा दिया कि वह अगली सुनवाई यानी 9 सितंबर, 2024 को पेश होंगी.

क्या है मामला-
कंगना रनौत और जावेद अख्तर के बीच ये विवाद काफी साल पुराना है. एक्ट्रेस ने 2016 के दौरान ऋतिक रोशन पर कई आरोप लगाए थे. एक्ट्रेस के आरोपों के मुताबिक ऋतिक रोशन ने एक्ट्रेस से दुर्व्यवहार किया था. उसके बाद उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि जावेद अख्तर ने उन्हें अपने घर बुलाकर एक्टर ऋतिक रोशन से माफी मांगने के लिए कहा. गीतकार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए एक्ट्रेस के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कर दिया.

Tags: Entertainment news., Javed akhtar, Kangana Ranaut

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *