ऐश्वर्या राय के करीब दिखे अभिषेक बच्चन, अमिताभ-जया के साथ एक्ट्रेस की दिखी खास बॉन्डिंग, क्या है वायरल PHOTO का सच?

[ad_1]

नई दिल्ली: बच्चन परिवार की एक तस्वीर ने सभी का ध्यान खींचा है, जिसमें वे यॉट पर छुट्टियों का आनंद उठाते दिख रहे हैं. तस्वीर में अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय के करीब दिख रहे हैं और एक्ट्रेस अपनी बेटी आराध्या को गले लगा रही हैं. अमिताभ बच्चन को पोती नव्या नंदा के साथ ऐश्वर्या के बगल में बैठे देखा जा सकता है. फोटो में जया बच्चन और श्वेता बच्चन भी नजर आ रही हैं.

बच्चन परिवार की फोटो Reddit पर शेयर हुई थी. कई फैंस ने अनुमान लगाया है कि यह एआई जनरेटेड है, लेकिन यह तस्वीर असली है और इसे कई साल पहले बच्चन परिवार ने शेयर किया था. हालांकि, कुछ फैंस सोचने पर मजबूर हो गए कि फोटो नकली है. एक यूजर ने लिखा, ‘एआई ने अभिषेक को हसन मिन्हाज जैसा बना दिया है.’ एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, ‘एआई-जनरेटेड फोटोज की बाड़ सी क्यों आ गई है? हालांकि, एक शख्स ने लिखा, ‘फोटो असली है. बच्चन परिवार ने इसे कई साल पहले पोस्ट किया था.’ यह तस्वीर उनके मालदीव वेकेशन की है, जब बच्चन परिवार 2017 में वहां घूमने गया था. तस्वीर को सबसे पहले नव्या नंदा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था.

(फोटो साभार: Reddit/BollyBlindsNGossip)

जब तलाक की उठी अफवाहें
बच्चन परिवार बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर परिवारों में से एक है और इसलिए फैंस उनकी हर हरकत पर बारीकी से ध्यान देते हैं. लोग अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक के कयास लगाने लगे थे, जब अनंत अंबानी की शादी में दोनों अलग-अलग नजर आए. अभिषेक जहां अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और श्वेता बच्चन के साथ फंक्शन में पहुंचे, वहीं ऐश्वर्या राय बेटी आराध्या बच्चन के साथ अलग से पहुंचीं.

अभिषेक बच्चन के बिना ऐश्वर्या ने किए विदेशी टूर
अभिषेक बच्चन ने इसके तुरंत बाद इंस्टाग्राम पर तलाक से संबंधित एक पोस्ट को ‘लाइक’ करके फैंस की आशंकाओं को मजबूत किया. हालांकि, बाद में पता चला कि अभिषेक को जो आर्टिकल पसंद आया था, वह ऐश्वर्या के साथ उनके एक कॉमन फ्रेंड ने लिखा था और एक्टर केवल काम के प्रति उनका समर्थन कर रहे थे. अभिषेक बच्चन के बिना ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन की विदेशी टूर ने फैंस का ध्यान खींचा है.

Tags: Abhishek bachchan, Aishwarya rai

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *