इंडिया-पाकिस्तान हॉकी मैच आज, जीत का पंजा खोलने पर टीम इंडिया की नजरें, खेल न्यूज़

India vs Pakistan Live, Asian Champions Trophy: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला आज यानी शनिवार, 14 सितंबर को चीन के हुलुनबुइर में मोकी हॉकी ट्रेनिंग बेस पर होगा। दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी टीमें एक महत्वपूर्ण ब्रेक के बाद आमने-सामने होंगी, साथ ही यह मैच इसलिए भी महत्वपूर्ण होगा क्योंकि दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में अपराजित हैं। भारत ने अभी तक खेले चारों मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान ने दो मैच जीते हैं और इतने ही मैच ड्रॉ रहे हैं। सरपंच हरमनप्रीत की नजरें आज पाकिस्तान के खिलाफ जीत का पंजा खोलने पर होगी।

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान हॉकी मैच लाइव स्कोर-

12:40 PM: India vs Pakistan Live- भारत ने पिछले साल हांग्जो में एशियन गेम्स के दौरान पाकिस्तान को 10-2 से हराया था, और कुछ महीने पहले ही, उन्होंने चेन्नई में हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में अपने प्रतिद्वंद्वियों पर 4-0 से जीत हासिल की थी। जबकि पाकिस्तान ने जकार्ता 2022 में एशिया कप में भारत को 1-1 से बराबरी पर रोका था, वहीं भारत ने 2021 हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को 4-3 से हराकर कांस्य पदक जीता।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *