अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद सलमान खान से मिली मलाइका अरोड़ा, तो सीमा सजदेह का आया रिएक्शन- ‘मुसीबत आती है तो…’

[ad_1]

नई दिल्ली: सीमा सजदेह, सलमान खान के परिवार को करीब से जानती हैं. वे भाईजान के छोटे भाई और एक्टर सोहेल खान की पूर्व पत्नी हैं. उन्होंने मलाइका आरोड़ा के साथ सलमान खान और उनके परिवार के संबंधों पर चुप्पी तोड़ी है. सलीम खान और उनका परिवार 11 सितंबर को मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता के निधन पर एक्ट्रेस के सपोर्ट में खुलकर नजर आया. उन्हें पिछले महीने संवेदना जताने मलायका अरोड़ा के पैरेंट्स के घर जाते देखा गया था. ऐसा पहली बार हुआ, जब सलमान अपने भाई अरबाज खान से मलाइका के तलाक के बाद उनसे फिर से मिले हैं.

मलायका को कई मौकों पर खान परिवार के साथ देखा गया है, लेकिन सलमान पहले कभी भी उनके साथ ऐसी मौकों में शामिल नहीं हुए थे. सलमान और मलाइका ने खासतौर पर ‘दबंग’ के पॉपुलर गाने ‘मुन्नी बदनाम’ पर साथ काम किया था. सलमान के इस पहल की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है. लोगों ने खान परिवार की एकता की तारीफ की. सीमा सजदेह ने न्यूज18 इंग्लिश से खास बातचीत में खान परिवार के बर्ताव की तारीफ की.

मुसीबत में साथ रहता है सलमान खान का परिवार
सीमा ने कहा, ‘वे चट्टानों की तरह हैं. जब कोई संकट आता है या आपको किसी चीज की जरूरत पड़ती है, तो वे सभी मदद के लिए मौजूद होते हैं. यही बात उन्हें एक परिवार बनाती है.’ काम की बात करें, तो सीमा फिलहाल ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स’ के लेटेस्ट सीजन की सफलता का आनंद ले रही हैं जो 18 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था.

सीमा सजदेह ने शो पर भी की बात
शो ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स’ में बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस पत्नियों की आलीशान जिंदगी के बारे में बताया गया है. शो से भावना, महीप, सीमा और नीलम ने कमबैक किया है, तो रिद्धिमा कपूर साहनी, कल्याणी चावला और शालिनी पासी जैसे नए चेहरें नजर आए हैं. सीमा ने शो को मिले जबरदस्त रिएक्शन पर कहा, ‘आप वास्तव में आभारी महसूस करते हैं. सच्चाई को बयां करना आसान नहीं है, क्योंकि आप इसमें अपना जीवन लगा देते हैं.’

Tags: Bollywood actress, Malaika arora, Salman khan

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *