अब मंदिर से पुजारी को खींच ले गया तेंदुआ, 15 दिन में 6 को मार डाला; उदयपुर में आदमखोर का खौफ

राजस्थान में उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र में आदमखोर तेंदुए के हमले में मंदिर के पुजारी की मौत हो गई। इस क्षेत्र में पिछले 15 दिन में तेंदुए के हमले में हुई यह छठी मौत है।

Sudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, उदयपुर, वार्ताMon, 30 Sep 2024 07:41 AM
Share

राजस्थान में उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र में आदमखोर तेंदुए के हमले में मंदिर के पुजारी की मौत हो गई। इस क्षेत्र में पिछले 15 दिन में तेंदुए के हमले में हुई यह छठी मौत है।

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के राठोडों का गुडा में पिछली रात मंदिर में सो रहे पुजारी विष्णु महाराज को दबोच कर जंगल में ले गया। घटना की सूचना लोगों को सुबह मिलने पर पुलिस और वन विभाग के कार्मिकों के साथ विष्णु महाराज की तलाश की तो मदिर से करीब 300 मीटर दूर जंगल में उसका क्षत विक्षत शव बरामद हुआ।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गोगुंदा सामुदायिक चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखवाया है। गौरतलब है कि इस क्षेत्र में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। तेंदुए ने गत 18 सितंबर को मवेशी चराने गई किशोरी कमला का पहला शिकार किया था। इसके बाद लगातार आदमखोर तेंदुआ शिकार कर रहा है और गत रात्रि विष्णु महाराज उसका छठा शिकार बने हैं।

वन विभाग द्वारा पिंजरे लगाकर तेंदुए को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं और अब तक चार तेंदुए पिंजरे में आ चुके हैं लेकिन आदमखोर तेंदुआ अब भी पिंजरे से बाहर है और लगातार इंसानों को शिकार बना रहा है। 

तेंदुए के लगातार इंसानों को शिकार करने की घटना से क्षेत्र में भारी दहशत का माहौल है और लोग डर के मारे घरों से अकेले बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा रहे है। प्रशासन की ओर से भी क्षेत्रवासियों को सूचित किया गया है कि वह अपने घरों से अकेले बाहर नहीं निकले और सावधान रहें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *