अटैक, अटैक और अटैक! 3 हमलों से दहला अमेरिका, अब न्यूयॉर्क के नाइट क्लब में गोलीबारी, 11 घायल

[ad_1]

वाशिंगटन: अमेरिका के लिए नया साल खतरा लेकर आया है. नए साल के मौके पर तीन बड़ी वारदातों से अमेरिका दहल उठा है. पहले न्यू ओर्लियंस में 15 लोगों की लाशें बिछीं. फिर लास वेगास में ट्रंप होटल के सामने कार विस्फोट हुआ. और अब मास शूटिंग से अमेरिका दहला है. जी हां, न्यू ओर्लियंस अटैक के बाद अब न्यूयॉर्क के नाइटक्लब में गोलीबारी हुई है. नाइटक्लब में हुई मास गोलीबारी में कम से कम 11 लोग घायल हो गए हैं. इससे पहले अमेरिका के न्यू ओर्लियंस में आतंकी ने 15 लोगों को कुचला. एक अन्य घटना में ट्रंप होटल के सामने ब्लास्ट हुआ.

खबरों के मुताबिक, यह फायरिंग क्वींस के अमेजुरा नाइट क्लब में हुई. एक रिपोर्ट में कानून प्रवर्तन सूत्रों का हवाला देते हुए बताया गया है कि गोलीबारी 1 जनवरी को रात करीब 11:45 बजे जमैका में 91-12-144वें स्थान पर अमेजुरा इवेंट हॉल के पास हुई. यह 103वें थाना क्षेत्र में आता है. पुलिस इलाके में घर-घर तलाशी ले रही है और घटना के बारे में अधिक जानकारी जुटाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

कितने घायल
जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, गोलीबारी में घायल हुए कम से कम 11 लोग इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचे हैं. इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम नाइट क्लब के पास जमा हो गई. उन्होंने घटनास्थल को सील कर दिया है. सिटीजन ऐप पर आ रही खबरों से पता चलता है कि गोलीबारी में शामिल दो संदिग्ध अब भी फरार हैं. अमेजुरा इवेंट हॉल जमैका लॉन्ग आइलैंड रेल रोड स्टेशन से कुछ ही दूरी पर है.

असल में क्या हुआ?
नए साल की रात करीब 11:45 बजे गोलियों की आवाज सुनाई दी. इसके बाद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को अफरा-तफरी का माहौल मिला. पीड़ित इवेंट हॉल के अंदर और बाहर दोनों जगह थे. कम से कम 11 लोगों के गोली लगने की पुष्टि हुई है. हालांकि अभी उनकी हालत के बारे में पता नहीं चल पाया है. कुछ लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है.

फिलहाल जांच जारी
न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने स्थिति को गंभीर बताया है. इसके बाद इलाके की घेराबंदी कर दी है और लोगों की सुरक्षा के लिए काम कर रही है. स्वाट यानी स्पेशल वेपन्स एंड टैक्टिक्स (SWAT) की टीमों को तैनात कर दिया गया है. आस-पास की सड़कों को बंद कर दिया गया है. अधिकारियों ने अभी तक किसी संदिग्ध की पहचान नहीं की है और न ही गोलीबारी के पीछे के मकसद का पता लगाया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब नाइट क्लब में नए साल का जश्न मनाने के लिए लोग मौजूद थे, तभी गोलियों की आवाज गूंज उठी.

Tags: US News, World news

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *