अक्‍ल आई ठि‍काने, खाल‍िस्‍तान‍ियों ने मारी लात तो मोदी के सामने लगे ग‍िड़ग‍िड़ाने, ट्रूडो बोले- कई मुद्दों को हल करने की जरूरत

[ad_1]

ओटावा. कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि उन्होंने भारत के पीएम नरेंद्र मोदी के साथ लाओस में एक शिखर सम्मेलन में “छोटी बातचीत” की. इसके एक साल पहले उन्होंने भारत सरकार पर ब्रिटिश कोलंबिया में एक कनाडाई सिख आतंकवादी की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था. यह दूसरी बार है जब ट्रूडो मोदी के साथ आमने-सामने आए हैं. जबकि सितंबर 2023 में उनके संबंधों में खटास आ गई थी. जब ट्रूडो ने हाउस ऑफ कॉमन्स में कहा था कि कनाडा भारत और सिख आतंकी की मौत के बीच संबंध के “भरोसेमंद आरोपों” की जांच कर रहा है.

कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी से जो कुछ कहा, उसके बारे में विस्तार से नहीं बताया. लेकिन उन्होंने कहा कि उन्होंने मोदी से कहा कि कुछ असली मुद्दे हैं जिन्हें उन्हें हल करने की जरूरत है. लाओस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रूडो ने मीडिया से कहा कि ‘मैंने इस बात पर जोर दिया कि हमें कुछ काम करने की जरूरत है. मैंने जो बातचीत की, उसके बारे में मैं विस्तार से नहीं बताऊंगा, लेकिन मैंने कई बार कहा है कि कनाडाई लोगों की सुरक्षा और कानून के शासन को बनाए रखना किसी भी कनाडाई सरकार की मूलभूत जिम्मेदारियों में से एक है, और मैं इसी पर ध्यान केंद्रित करूंगा.’

जून 2023 में निज्जर की हुई थी हत्या
गौरतलब है कि जून 2023 में ब्रिटिश कोलंबिया में एक गुरुद्वारे के बाहर नकाबपोश लोगों ने आतंकी निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी थी. उसकी हत्या के सिलसिले में चार भारतीय नागरिकों पर प्रथम श्रेणी की हत्या और साजिश का आरोप है. ये हाई-प्रोफाइल मामला मौजूदा वक्त में कनाडाई अदालत में चल रहा है.

300 किमी की रफ्तार से अमेरिका में आई तबाही, फ्लोरिडा में मौत की बारिश, बिछ गईं लाशें

कनाडा की विदेश मंत्री ने उगला था जहर
जबकि कल ही कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने भारत के साथ कनाडा के संबंधों को ‘तनावपूर्ण’ और ‘बहुत कठिन’ बताया था. उन्होंने कहा कि कनाडा की धरती पर निज्जर जैसी और हत्याओं का खतरा अभी भी बना हुआ है. उन्होंने विदेशी हस्तक्षेप की जांच में गवाही दी कि वह भारत से निज्जर की मौत की कनाडाई पुलिस जांच में भाग लेने के लिए दबाव डाल रही हैं. जोली ने कहा कि लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है और वह अन्य कनाडाई लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं.

Tags: Canada News, Justin Trudeau, Narendra modi, Pm narendra modi

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *