Yodha Release Date | 8 दिसंबर को सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ की होगी जोरदार टक्कर

[ad_1]

Loading

मुंबई: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ की रिलीज डेट कई बार बदली जा चुकी है। पहले ये फिल्म 15 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी। अब ये खबर है कि योद्धा की रिलीज डेट पीछे खिसका दी गई है। यानि अब ये फिल्म 8 दिसंबर को रिलीज होगी जहां इसका मुकाबला कैटरीना कैफ की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ से होगी। ये जानकारी खुद एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम स्‍टोरी के जरिए दी।

सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर फिल्म निर्माता करण जौहर की एक पोस्ट शेयर कर लिखा कि, ‘हम 8 दिसंबर 2023 को योद्धा को सिनेमाघरों में उतारने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पटानी और राशि खन्ना हैं। इसका निर्देशन नवोदित निर्देशक जोड़ी सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा द्वारा किया गया है। इसके निर्माता धर्मा प्रोडक्शंस और शशांक खेतान हैं।

 ‘योद्धा’ की कहानी प्लेन हाईजैक पर आधारित है। सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म ‘योद्धा’ के अलावा डायरेक्टर रोहित शेट्टी की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में नजर आएंगे।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *