Yami Gautam | यामी गौतम ने पूरी की फिल्म की शूटिंग, बताया करियर की सबसे बेस्ट मूवी

[ad_1]

यामी गौतम की फोटो (Photo – Instagram)

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) इस दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी चल रही थीं। एक्ट्रेस की इस फिल्म की शूटिंग कश्मीर के तुलमुला में हो रही थी। जो अब पूरी हो चुकी है। इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस यामी गौतम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट के जरिए दी है। यामी गौतम ने इस फिल्म को अपने करियर की बेस्ट फिल्मों में से एक बताया है। उन्होंने पूरी टीम को धन्यवाद करते हुए शूटिंग के दौरान अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया है।

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो के साथ तुलमुला में स्थित माता खीर भवानी की पूजा का एक वीडियो भी शेयर किया है। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मेरे करियर की सबसे महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक की समाप्ति! संपूर्ण निर्देशन, प्रोडक्शन टीम और B62Studios के हमारे अद्भुत दल को धन्यवाद।”

यह भी पढ़ें

उन्होंने आगे लिखा, “कश्मीर के स्थानीय लोगों, सुरक्षा बलों और अधिकारियों को धन्यवाद, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम के दौरान हमारी इतनी अच्छी देखभाल की। तुलमुला में दिव्य माता खीर भवानी का आशीर्वाद लेने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ। आशा है कि हम इस विशाल फिल्म के साथ अपने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने में सक्षम होंगे। जल्द ही अनाउंसमेंट होगा।” यामी गौतम ने अभी तक फिल्म के नाम और इससे जुड़ी अन्य जानकारियों का खुलासा नहीं किया है। 



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *