Wpi: Wholesale Price Inflation Eases To 2.31 Pc In January 2025 As Against 2.37 Pc In December 2024: Govt Data – Amar Ujala Hindi News Live

WPI: Wholesale price inflation eases to 2.31 pc in January 2025 as against 2.37 pc in December 2024: Govt data

खुदरा महंगाई दर
– फोटो : ANI

विस्तार


जनवरी में भारत का थोक मूल्य सूचकांक (WPI) दिसंबर 2024 के 2.37 प्रतिशत से घटकर 2.31 प्रतिशत हो गया। वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को इससे जुड़े आंकड़े जारी किए गए। मंत्रालय ने थोक महंगाई का कारण खाद्य वस्तुओं के निर्माण और खाद्य उत्पादों के निर्माण की कीमतों में इजाफे को दिया। कपड़ा निर्माण लागत में वृद्धि भी मुद्रास्फीति में वृद्धि का कारण हो सकती है। 

Trending Videos

जनवरी 2025 में WPI खाद्य सूचकांक बढ़कर 7.47 प्रतिशत हो गया, जबकि दिसंबर 2024 में यह 8.89 प्रतिशत था। इस बीच ईंधन की कीमतों में 2.78 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जबकि दिसंबर में 3.79 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी।

विनिर्मित उत्पादों की कीमतों में पिछले महीने 2.51 प्रतिशत की वृद्धि हुई। दिसंबर में यह 2.14 प्रतिशत थी। थोक खाद्य मुद्रास्फीति दिसंबर में 8.89% से घटकर पिछले महीने 7.47% हो गई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *