World Cultural Festival | वाशिंगटन में आर्ट ऑफ लिविंग ने किया ‘विश्व संस्कृति महोत्सव’ का आयोजन, समारोह में 4 लाख से अधिक लोग आने की उम्मीद

[ad_1]

वाशिंगटन: विश्व संस्कृति महोत्सव (WCF) में यहां अगले सप्ताह प्रतिष्ठित ‘नेशनल मॉल’ (National Mall) में दुनियाभर के 4,50,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। विश्व संस्कृति महोत्सव की रूपरेखा भारतीय आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने तैयार की थी।

दुनिया के कई नेता डब्ल्यूसीएफ को संबोधित करेंगे जिसका आयोजन ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ (Art of Living) कर रहा है तथा इसे “विश्व संस्कृति का ओलंपिक्स” (Olympics of World Culture) बताया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि विविध संस्कृति के 17,000 से अधिक कलाकार, मनोरंजनकर्ता और वक्ता 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक देश की राजधानी में बनाए गए अब तक के सबसे बड़े मंच पर प्रस्तुति देंगे।  

यह भी पढ़ें

महोत्सव के दौरान चीन के 1,000 गायक एवं नृतक (Dance & Music) सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे और 7,000 नृतक ‘गरबा’ करेंगे और साथ ही हिप-हॉप संगीत की 50वीं वर्षगांठ का जश्न मनाया जाएगा। 700 से अधिक भारतीय शास्त्रीय नृतक लाइव वाद्य यंत्रों के साथ प्रस्तुति देंगे। सांस्कृतिक उत्सव में यूक्रेन के 100 नृतक लोक नृत्य ‘होपाक’ करेंगे। ग्रैमी पुरस्कार विजेता मिकी फ्री की अगुवाई में 1,000 से अधिक सितारवादक भी प्रस्तुति देंगे।

नेशनल मॉल और कैपिटल हिल (Capital Hill) के बीच एक मील के रास्ते में सांस्कृतिक पवेलियन और फैशन शो समेत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। दर्शकों को दुनियाभर के व्यंजनों का स्वाद देने के लिए 80 से अधिक अंतरराष्ट्रीय फूड ट्रक लगाए जाएंगे।

महोत्सव में भाग ले रहे उद्योग, सरकार और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के 1,000 से अधिक प्रमुख 30 सितंबर को विश्व नेतृत्व फोरम (जीएलएफ) के लिए एकत्रित होंगे। इस साल के जीएलएफ की थीम ‘शेपिंग ए ह्यूमेन फ्यूचर’ है। विश्व संस्कृति महोत्सव में भाग लेने वाले प्रमुख नेताओं में संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून, मॉरिशस के राष्ट्रपति पृथ्वीसिंह रूपन, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, इक्वाडोर के पूर्व राष्ट्रपति रोसालिया आर्टिगा सेरानो और पराग्वे के पूर्व राष्ट्रपति फेडेरिको फ्रांको शामिल हैं। (एजेंसी)  



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *