Woman tied to pole and beaten in Karnataka after son elopes with girl | कर्नाटक में महिला की खंभे से बांधकर पिटाई: बेटा लड़की के साथ भागा तो महिलाओं ने मां पर गुस्सा निकाला; 6 लोग गिरफ्तार

बेंगलुरु52 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यह तस्वीर वायरल वीडियो से ली गई है। इसमें महिला खंभे से बंधी दिखाई दे रही है।

कर्नाटक के हावेरी में 50 साल की महिला को खंभे से बांधकर पिटाई का मामला सामने आया है। महिला का बेटा एक लड़की के साथ भाग गया था, जिसके बाद कुछ महिलाओं ने ही उसके साथ मारपीट की। घटना अरेमल्लापुर गांव में 30 अप्रैल को हुई थी, जिसकी जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।

घटना के बाद पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें से तीन महिलाएं हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

पुलिस ने अरोपियों के खिलाफ IPC की चार धाराओं में मामला दर्ज किया है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पुलिस ने अरोपियों के खिलाफ IPC की चार धाराओं में मामला दर्ज किया है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

लड़का-लड़की अलग-अलग समुदाय के थे
पुलिस ने बताया कि महिला का नाम हनुमाव्वा मेदलेरी है, जो कुरुबा समुदाय से आती है। उसका बेटा मंजूनाथ बीते दो साल से मराठा समुदाय की एक लड़की से प्यार करता था। जब लड़की के परिवार को उनके रिश्ते के बारे में पता चला कि तो दोनों परिवारों के बीच लड़ाई हुई, जिसके बाद लड़का घर छोड़कर चला गया। एक साल तक वह अपनी बहन के घर रहा।

पुलिस के मुताबिक, लड़की का परिवार उसकी शादी की तैयारी कर रहा था। इसी बीच मंजूनाथ गांव वापस आया और लड़की के साथ भाग गया। इसके बाद लड़की के परिवार ने लड़के की मां को उसके घर से घसीटा और बिजली के खंभे से बांध दिया। कुछ महिलाओं ने उसे बेरहमी से मारा, जिसमें तीन पुरुषों ने उनके उकसाया। कुछ देर बाद गांव के कुछ लोगों ने इन महिलाओं को रोका।

पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया
पुलिस ने बताया कि जैसे ही हमें घटना की जानकारी मिली, हमारी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। महिला को हाथों पर मामूली चोटें आई थीं। उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

विक्टिम की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 323 (जानबूझकर तकलीफ पहुंचाना), 354b (महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाने के लिए बल का प्रयोग करना), 504 (शांति भंग करने के लिए अपमान करना) और 34 (आम मंशा) के तहत केस दर्ज किया गया और तीन महिलाओं, तीन पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *