Weather Updates IMD Rainfall Alert Delhi NCR Uttar Pradesh Baarish Rajasthan Punjab Heatwaves Alert Kal ka mausam Weather today in Hindi Aaj ka mausam mausam ki jankari Temp today in Hindi

IMD Rainfall, Weather Updates: देश के अलग राज्यों में लू और गर्मी की तपिश से लोगों का हाल बेहाल है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, पूर्वी भारत में लू की स्थिति जारी रहने की संभावना बनी हुई है। अगले पांच दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में लू चलने की स्थिति बनी रहेगी। इसके अलावा 23 और 24 अप्रैल को पूर्वोत्तर भारत में अलग-अलग स्थानों पर गरज और तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है।

इन राज्यों में होगा बारिश
असम और मेघालय, केरल और माहे में कुछ स्थानों पर और पंजाब, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। मध्य प्रदेश, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

वहीं 23, 26 और 27 तारीख को पंजाब और हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। 26 को पूर्वी राजस्थान, 23 अप्रैल को उत्तर प्रदेश में बारिश की स्थिति बनी हुई है। 26 और 27 अप्रैल को पंजाब और हरियाणा में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है।

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
अरुणाचल प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी की स्थिति बनी हुई है। वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कुछ स्थानों पर बारिश की भविष्यवाणी की गई है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जारी की है।

इन राज्यों के लोगों को करना होगा लू का सामना
गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में गंभीर लू की स्थिति बने रहने की संभावना है। ओडिशा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर लू की स्थिति बनी हुई है। ओडिशा में 15 अप्रैल से और गंगीय पश्चिम बंगाल में 17 अप्रैल से लू की स्थिति बनी हुई है। वहीं आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, विदर्भ में तेज हवाएं चलने की संभावनाएं हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *