Was Manohar Lal Khattar sad after leaving the post of Chief Minister? | क्या मुख्यमंत्री पद जाने से दुखी हुए खट्‌टर: हरियाणा के पूर्व CM का रोते हुए VIDEO वायरल, यूजर्स बोले- मोदी जी को यह भारी पड़ेगा

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा हाईकमान ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हरियाणा में अपना CM बदल दिया है। मंगलवार को जननायक जनता पार्टी (JJP) से गठबंधन तोड़ते हुए मनोहर लाल खट्‌टर ने अपनी पूरी कैबिनेट के साथ इस्तीफा दे दिया। हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार (13 मार्च) को विधानसभा में ध्वनि मत से फ्लोर टेस्ट पास कर लिया।

अब सोशल मीडिया पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे भरे सदन में रोते हुए दिख रहे हैं। भावुक होते हुए खट्‌टर ने कहा कि मुझे सारी रात नींद नहीं आई।

  • इस वीडियो को एक्स पर कई वेरिफाइड और नॉन वेरिफाइड यूजर्स ने शेयर किया। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया जा रहा है कि मनोहर लाल खट्‌टर का यह वीडियो हाल ही का है।
  • अंकित सिंह नाम के वेरिफाइड यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा- मनोहर लाल खट्टर जी के ये आंसू मोदी जी को 2024 के लोकसभा चुनाव में भारी पड़ेंगे। (अर्काइव)

इसी दावे के साथ शिवराज यादव नाम के एक अन्य वेरिफाइड यूजर ने भी यह वीडियो शेयर किया। यूजर ने लिखा- मनोहर लाल खट्टर के आंसू भारी पड़ेंगे मोदी जी। पहले शिवराज सिंह चौहान को रुलाया और अब खट्टर काका और साथ में अनिल बिज को भी। (अर्काइव)

खान साहब नाम के एक्स यूजर ने लिखा- मनोहर लाल खट्‌टर के मौजूदा हालात। (अर्काइव)

वायरल वीडियो का सच…

वायरल वीडियो की पड़ताल करने पर हमें यह वीडियो मनोहर लाल खट्‌टर के ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर मिला।

उन्होंने यह वीडियो 9 मार्च 2021 को शेयर किया था। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा था कि महिला दिवस पर भूपेंद्र हुड्डा ने महिला विधायकों के प्रति जो संवेदनहीनता दिखाई, उससे मैं आहत हूं। यह वीडियो 9 2021 को हरियाणा विधानसभा बजट सत्र के दौरान का है।

इस वीडियो में मनोहर लाल खट्‌टर ने भावुक होते हुए कहा था- सारी रात नींद नहीं आई मुझे। कल महिला दिवस था और महिला दिवस सारे देश-दुनिया ने खूब अच्छे प्रकार से मनाया। विधानसभा में भी पूरे सत्र का संचालन महिलाओं को समर्पित किया गया।

उन्होंने आगे कहा- यहां से जाने के बाद जब मैं TV देखता हूं। एक ऐसा वीभत्स दृश्य बंधुआ मजदूरों से भी बुरा महिलाओं के साथ जो व्यवहार किया गया। हमारे हुड्‌डा साहब, कादयान साहब ट्रैक्टर के ऊपर बैठे हैं और उस ट्रैक्टर को खींच रही हैं हमारी बहनें। हमारी कांग्रेस की महिला विधायक। अगर इन्हें प्रदर्शन करना ही था तो बहनें ऊपर बैठती और यह खुद ट्रैक्टर खींचते।

पड़ताल के दौरान इस मामले से जुड़ी हमें कई मीडिया रिपोर्ट्स भी मिलीं। वेबसाइट का लिंक…

लाइव हिंदुस्तान की वेबसाइट पर 10 मार्च 2021 को पब्लिश हुई खबर का स्क्रीनशॉट।

लाइव हिंदुस्तान की वेबसाइट पर 10 मार्च 2021 को पब्लिश हुई खबर का स्क्रीनशॉट।

साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्‌टर का यह वीडियो अभी का नहीं बल्कि 3 साल पुराना 9 मार्च 2021 का है।

फेक न्यूज के खिलाफ हमारे साथ जुड़ें। कोई भी ऐसी सूचना जिस पर आपको संदेह हो तो हमें ईमेल करें @fakenewsexpose@dbcorp.in और वॉट्सऐप करें –9201776050

नायब सैनी का युवा मोर्चा से हरियाणा CM तक सफर : कुरुक्षेत्र से सांसद, OBC समाज से; उपचुनाव लड़ेंगे या विधानसभा पहले भंग कराएंगे

भाजपा हाईकमान ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हरियाणा में अपना CM बदल दिया है। मंगलवार को जननायक जनता पार्टी (JJP) से गठबंधन तोड़ते हुए मनोहर लाल खट्‌टर ने अपनी पूरी कैबिनेट के साथ इस्तीफा दे दिया। इसके बाद हुई विधायक दल की मीटिंग में 54 साल के नायब सिंह सैनी को नया नेता चुना गया। अब वे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *