Volkswagen Taigun prices hiked by up to Rs 25000 know its all details here , ऑटो न्यूज

ऐप पर पढ़ें

कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन ने अपने ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है। कंपनी ने टाइगुन की कीमतों में बढ़ोतरी की है। फॉक्सवैगन इंडिया ने अपनी मिड साइज एसयूवी टाइगुन की कीमतों में 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। हालांकि, ऑटोमेकर ने कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे कोई खास कारण नहीं बताया है, लेकिन हमारा मानना ​​है कि यह ज्यादातर रॉ मैटेरियर और अन्य कंपोनेंट की कीमतों में वृद्धि के कारण है। आइए नीचे दिए ग्राफ के माध्यम से जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

 इस महीने लॉन्च होंगी ये 3 मोटरसाइकिल, रॉयल एनफील्ड का नया मॉडल भी शामिल; लेकिन डिजाइन में ये सबसे ऊपर

 

वैरिएंट एक्स-शोरूम प्राइस
Comfortline 1.0 TSI MT Rs. 11,61,900
Highline 1.0 TSI MT Rs. 13,73,900
Highline 1.0 TSI AT Rs. 15,28,900
Topline 1.0 TSI MT Rs. 15,83,900
GT 1.5 TSI MT Rs. 16,29,900
GT 1.5 DSG Rs. 16,98,900
Topline 1.0 TSI AT Rs. 17,34,900
GT Plus 1.5 MT Rs. 17,99,900
GT Edge Limited Edition Deep Black Pearl Rs. 17,99,900
GT Edge Limited Edition Carbon Steel Grey Matte Rs. 18,19,900
GT Plus 1.5 TSI DSG Rs. 19,05,900
GT Plus 1.5 TSI DSG (with ventilated seats) Rs. 19,05,900
GT Edge Limited Edition DSG Deep Black Pearl Rs. 19,25,900

किस वैरिएंट में कितनी बढ़ोतरी?

एसयूवी को 6 वैरिएंट्स में पेश किया गया है। इसमें कम्फर्टलाइन, हाईलाइन, टॉपलाइन, जीटी, जीटी प्लस और जीटी एज वैरिएंट शामिल है। इसमें DSG गियरबॉक्स वाला GT प्लस TSI वैरिएंट 25,000 रुपये महंगा हो गया है, जबकि GT 1.5-लीटर DSG वैरिएंट में 19,900 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इस बीच हाईलाइन 1.0-लीटर TSI AT वैरिएंट 9,000 रुपये तक महंगा हो गया है और GT 1.5-लीटर TSI MT और हाईलाइन 1.0-लीटर TSI MT वैरिएंट अब 4,000 रुपये तक महंगा हो गया है। 

क्रेटा रायवल की फीचर लिस्ट

आपको बता दें कि हाल ही में ऑटोमेकर ने इस क्रेटा रायवल की फीचर लिस्ट में भी बदलाव किया है। यह अब बेहतर साउंड एक्सपीरियंस के लिए पावर्ड फ्रंट सीट्स, बड़ा फुटवेल एरिया और एम्पलीफायर के साथ एक सब-वूफर भी मिलेगा।

इंतजार हुआ खत्म! अक्टूबर में इस दिन से शुरू होगी हार्ले-डेविडसन X440 की डिलीवरी, आ गई सारी डिटेल्

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *