Vivek Ramaswamy says he want US to stop entering foreign conflicts – International news in Hindi

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

यूएस में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के दावेदार विवेक रामास्वामी ने अमेरिकी विदेश नीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह गैर-हस्तक्षेपवादी विदेश नीति अपनाना चाहते हैं और चुनावी बहस में इसे मुख्य मुद्दा बनाएंगे। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से मंगलवार को बात करते हुए रामास्वामी ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि वह खुद को विदेशी युद्ध में उतरने की सबसे कम संभावना वाले उम्मीदवार के तौर पर पेश करना चाहते हैं। रिपब्लिकन लीडर ने कहा कि वह इसे लेकर मतदाताओं को आश्वस्त करना चाहते हैं। इसके लिए वह मियामी में एक कार्यक्रम के दौरान प्रतिज्ञा पेश करेंगे जिसमें गैर-हस्तक्षेपवादी विदेश नीति के सिद्धांतों को सामने रखा जाएगा।

विवेक रामास्वामी ने कहा, ‘अगर मैं रिपब्लिकन नामांकन जीतता हूं और बाद में राष्ट्रपति जो बाइडन के खिलाफ 2024 के आम चुनाव में जीत हासिल करता हूं तो विदेश नीति पर काम करूंगा।’ उन्होंने कहा कि इस तरह की फॉरेन पॉलिसी के लिए बड़े पैमाने पर समर्थन की जरूरत होगी। वह सभी निर्वाचित अधिकारियों से भी इस पर हस्ताक्षर करने के लिए कहेंगे। रिपब्लिकन प्राइमरी में चौथे पायदान पर वोटिंग कर रहे रामास्वामी ने कहा, ‘यह मेरे प्रशासन में नियुक्त किसी भी व्यक्ति के लिए अग्निपरीक्षा होगी और हमारे समर्थकों के लिए स्पष्ट संकेत भी होगा।’

रामास्वामी इन 3 बातों पर देना चाहते हैं जोर
राष्ट्रपति उम्मीदवार की रेस में शामिल विवेक रामास्वामी ने कहा कि उनकी प्रतिज्ञा में मुख्य रूप से तीन बातों पर जोर दिया जाएगा। ये हैं- तीसरे विश्व युद्ध से बचना एक नेशनल ऑब्जेक्टिव, युद्ध को कभी प्राथमिकता न देना, महज जरूरत भर और यूएस के नागरिकों के प्रति ही अमेरिकी नीति निर्माताओं का एकमात्र कर्तव्य। मालूम हो कि अमेरिका में अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी की होड़ में दो भारतवंशी शामिल हैं। निक्की हेली और विवेक रामास्वामी एक-दूसरे के सामने कड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं। 

रामास्वामी और हेली के बीच तनाव को नजरअंदाज करना मुश्किल था, जब वे आखिरी बार बहस के मंच पर आमने-सामने थे। बहस के दौरान हेली ने रामास्वामी से कहा, ‘हर बार जब मैं आपको सुनती हूं, तो आपकी बातों से थोड़ी बेवकूफी झलकती है।’ इस पर रामास्वामी ने कहा, ‘अगर हम यहां बैठकर व्यक्तिगत टीका-टिप्पणी न करें, तो रिपब्लिकन पार्टी में हमारी बेहतर सेवा होगी।’ बाद में उन्होंने कहा कि वह हेली के लिए अगली बार आसान विषय रखेंगे, ताकि उन्हें अपनी राय जाहिर करने में दिक्कत न हो। दोनों बुधवार को पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी को लेकर तीसरी बहस के लिए फिर से आमने-सामने होंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *