Venice Bus Accident | इटली के वेनिस में फ्लाईओवर से निचे गिरी बस, 21 लोगों की मौत, 18 घायल

[ad_1]

Loading

रोम: इटली (Italy) के वेनिस शहर (Venice)  में यूक्रेनी नागरिकों (Ukraine Civilians) समेत विदेशी पर्यटकों को ले जा रही बस (Bus Accident) एक फ्लाईओवर से नीचे गिर गयी जिससे कम से कम 21 लोगों की मौत हो गयी (21 Died) और 18 अन्य घायल (18 Injured)  हो गए।  

वेनिस शहर के एक अधिकारी रेनातो बोरासो (Renato Boraso) ने मंगलवार को बताया कि मेस्त्रे बोरॉ में हुए इस हादसे में घायल हुए लोगों में से चार की हालत गंभीर है।  

यह भी पढ़ें

वेनिस के एक अधिकारी मिचेल डी बारी (Michaele De Bari) ने बताया कि मृतकों में दो बच्चे शामिल हैं। बोरासो ने बताया कि कुछ पीड़ित यूक्रेनी नागरिक हैं और बस पर्यटकों को एक कैम्प ले जा रही थी।  

वेनिस के मेयर लुइगी ब्रुगनारो (Luigi Brugnaro) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर बताया कि घटनास्थल का दृश्य तबाही जैसा था और उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के लिए शहर में शोक की घोषणा की है।

Courtesy: Local Team

स्थानीय मीडिया के अनुसार, बस फ्लाईओवर के नीचे से गुजर रही मेस्त्रे की रेल की पटरियों से कुछ मीटर दूर गिरी और गिरने के बाद उसमें आग लग गयी। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने हादसे पर “गहरा दुख” जताया है। (एजेंसी)



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *