Varun Dhawan | ‘VD-18’ मूवी के शूटिंग के दौरान में दोबारा चोटिल हुए वरुण धवन, फोटो शेयर कर दिखाई झलक

[ad_1]

Loading

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों अपनी आगामी प्रोजेक्ट ‘वीडी 18’ ( VD-18 Movie) की शूटिंग में व्यस्त है। इस बीच उनको लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म शूटिंग के दौरान वरुण धवन चोटिल हुए है। एक्टर ने पोस्ट साझा कर इस बात की जानकारी दी है।  

बॉलीवुड सुपरस्टार ने 26 दिसंबर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में उनके पैर में पट्टी बंधी नजर आ रही है। पैर पर बंधी पट्टी का वीडियो साझा करते हुए एक्टर ने बताया कि एक बार फिर वीडी 18 की शूटिंग में वह घायल हो गए हैं। वरुण ने स्टोरी के साथ लिखा, ‘एक बार फिर वीडी 18 की शूटिंग में…।’

पहले भी हुए थे शूटिंग के दौरान घायल 

इससे पहले भी शूटिंग के दौरान वरुण को चोट लगी हुई थी। उस वक्त भी वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर लोहे की रॉड लगने के बाद सूजे हुए पैर की तस्वीर साझा की थी। अब दूसरी बार बॉलीवुड एक्टर घायल हुए है। वरुण की इस पोस्ट के बाद उनके फैंस जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।  

यह भी पढ़ें

ये स्टार्स होंगे वरुण के अपोजिट 

वरुण धवन आगामी प्रोजेक्ट ‘वीडी 18’ उनके साथ वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश मुख्य भूमिकाओं में हैं।  ‘वीडी 18’  मूवी का निर्देशन कलीस ने किया है, जबकि फिल्म का निर्माण मुराद खेतानी और एटली ने किया है। इस फिल्म में एक्टर पहली बार एटली कुमार के साथ काम करते नजर आएंगे। मेकर्स इस मूवी को हिंदी में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। यह मूवी 2024 के अंत या फिर 2025 की शुरुआत में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *