Varun Dhawan | वरुण धवन और नताशा जल्द बनेंगे माता-पिता, कपल ने बेबी बंप के साथ दिखाई पहली झलक

[ad_1]

Loading

नवभारत डिजिटल टीम: एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और उनकी पत्नी नताशा दलाल (Natasha Dalal) के घर जल्द ही उनके घर में किलकारी गूंजने वाली है। एक्टर वरुण ने रविवार (18 फरवरी) को अपने फैंस को यह खुशखबरी दी। वरुण ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अनाउंसमेंट किया है कि उनकी पत्नी नताशा दलाल प्रेग्नेंट हैं।

वरुण धवन ने रविवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक मोनोक्रोम तस्वीर साझा की है। सामने आए फोटो में उनकी पत्नी नताशा उनके सामने खड़ी नजर आ रही हैं। जबकि वरुण धवन घुटनों के बल बैठे हैं और उनके बेबी बंप पर किस कर रहे हैं। फ्रेम में उनका डॉगी भी नजर आ रहा है। इस खुशखबरी को साझा करते हुए ‘बवाल’ एक्टर ने कैप्शन में लिखा है, ‘हम प्रेग्नेंट हैं। आप सभी के आशीर्वाद और प्यार की जरूरत है।’

 

यह भी पढ़ें

सेलेब्स ने भी कपल को दी बधाई 

बॉलीवुड एक्टर का यह पोस्ट वायरल होने के बाद फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी कपल को शुभकामनाए दे रहें हैं। वरुण के पोस्ट पर जाह्नवी कपूर ने हार्ट का इमोजी शेयर किया है। वहीं नेहा धूपिया ने इस पोस्ट पर रिएक्ट किया, ‘बधाई हो तुम दोनों को।’ यही नहीं मलाइका अरोड़ा, करण जौहर और अर्जुन कपूर समेत की सेलिब्रिटी ने वरुण और नताशा को अलग अलग अंदाज में बधाई दी।

 



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *