US Tornado Situation Videos Update; Missouri Texas | Kansas Mississippi Dust Storm | अमेरिका में भयानक बवंडर से 32 लोगों की मौत: अकेले मिसौरी में 12 की जान गई, कन्सास में हाईवे पर 50 गाड़ियां टकराईं

[ad_1]

वॉशिंगटन2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मिसौरी राज्य के टाइलरटाउन में टॉरनेडो के बाद मची तबाही।

अमेरिका के कई राज्य इन दिनों भयानक बवंडर (टॉरनेडो) की चपेट में हैं। अब तक इस बवंडर में 32 लोगों की जान जा चुकी है। सबसे ज्यादा 12 मौतें मिसौरी राज्य में हुई हैं। वहीं, शुक्रवार को कैनसस में धूलभरी आंधी के चलते हाईवे पर लगभग 50 गाड़ियां टकरा गई। इसमें 8 लोगों की मौत हुई।

कई राज्यों में भीषण बवंडर के चलते स्कूल बिल्डिंग टूट-फूट गई हैं। मिसिसिपी में तीन इलाकों में 6 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग लापता हैं। पूरे राज्य में 29 लोग घायल हुए हैं।

तूफान की तस्वीरें…

मिजूरी राज्य में तूफान के चलते एक घर पूरी तरह तबाह हो गया।

मिजूरी राज्य में तूफान के चलते एक घर पूरी तरह तबाह हो गया।

अर्कान्सास की केव सिटी में फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारी एक ड्रग स्टोर के बचे हुए हिस्से को बचाने में मदद करते हुए।

अर्कान्सास की केव सिटी में फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारी एक ड्रग स्टोर के बचे हुए हिस्से को बचाने में मदद करते हुए।

मिसौरी के फ्लोरिसेंट में तूफान के बाद घर का बिखरा हुआ मलबा।

मिसौरी के फ्लोरिसेंट में तूफान के बाद घर का बिखरा हुआ मलबा।

आज भी टॉरनेडो का असर रहने की संभावना

अमेरिकी स्टॉर्म प्रेडिक्शन सेंटर ने दावा किया कि तेज गति से बढ़ते ये टॉरनेडो गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं। आज भी कई राज्यों में बेसबॉल के आकार के ओले गिरने और टॉरनेडो आने की संभावना है।

ईस्ट लुइसियाना, मिसिसिपी, अलबामा, वेस्ट जॉर्जिया और फ्लोरिडा में टॉरनेडो का अलर्ट है। टेक्सास, कंसास, मिसौरी और न्यू मैक्सिको में जंगल की आग का खतरा है।

टेक्सास, ओक्लाहोमा, मिसौरी, इलिनोइस, इंडियाना और मिशिगन में तेज हवाओं के चलते दो लाख से ज्यादा घरों की बिजली गुल हो गई है।

नेशनल वेटर सर्विस ने साउथ डकोटा और वेस्ट मिनेसोटा के कुछ हिस्सों में बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में 6 इंच तक बर्फ गिरने की संभावना है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *