US Military Space Plane | अमेरिका का ‘सीक्रेट मिशन’, अंतरिक्ष में भेजा सैन्य विमान एक्स-37बी

[ad_1]

अंतरिक्ष में भेजा सैन्य विमान एक्स-37बी

Loading

वाशिंगटन: अमेरिकी सेना (U.S Army) का एक्स-37बी अंतरिक्ष विमान (Space Plane) बृहस्पतिवार को एक और गुप्त मिशन (Secret Mission) के लिए रवाना हुआ। माना जा रहा है कि यह मिशन अगले कम से कम दो वर्ष तक चलेगा। पिछले कुछ मिशन की तरह ही छोटे स्पेस शटल (Space Shuttle) जैसा दिखने वाला यह विमान कई खुफिया मिशन को अंजाम देगा। तकनीकी समस्याओं के कारण विमान ने निर्धारित समय से दो सप्ताह से अधिक की देरी के बाद उड़ान भरी। इसमें कोई अंतरिक्ष यात्री सवार नहीं है।

स्पेसएक्स के फाल्कन हेवी रॉकेट ने इस विमान के साथ बृहस्पतिवार रात नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरी। अमेरिका का यह विमान 2010 से उड़ान भर रहा है और यह इसकी सातवीं उड़ान है। इससे पहले एक्स-37बी तकरीबन ढ़ाई वर्ष अंतरिक्ष में रहा था और यह इसका अब तक का सबसे लंबी अवधि का मिशन था।

यह भी पढ़ें

हालांकि, ‘स्पेस फोर्स’ के अधिकारी ने यह जानकारी नहीं दी कि इस बार विमान कितने समय तक अंतरिक्ष में रहेगा। बोइंग द्वारा निर्मित एक्स-37बी नासा के सेवानिवृत्त अंतरिक्ष शटल जैसा दिखता है। इसमें किसी अंतरिक्ष यात्री की आवश्यकता नहीं होती। 

(एजेंसी)

 



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *