[ad_1]
वॉशिंगटन1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
अमेरिका के मिसौरी प्रांत में 27 फरवरी को पश्चिम बंगाल के भरतनाट्यम डांसर अमरनाथ घोष की हत्या हुई थी।
अमेरिका के मिसौरी प्रांत में मारे गए क्लासिकल डांसर के परिजन का कहना है कि हत्या के 4 दिन बाद भी हमले की वजह सामने नहीं आई है। भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी डांसर अमरनाथ घोष को 27 फरवरी को गोलियां मारी गई थीं।
परिजन श्यामल घोष ने रविवार 3 मार्च को अमेरिकी प्रशासन और पुलिस पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा- अमरनाथ अपना डांस का सपने पूरा करने अमेरिका गया था। हमारे पास उसकी मौत से जुड़ी जो भी जानकारी थी वो अमेरिकी प्रशासन को दे दी गई है। लेकिन चार दिन बाद भी मुझे अमरनाथ की हत्या की वजह के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। इस मामले में भारत सरकार से मदद मांगी गई है।

अमरनाथ घोष को गोली किसने और क्यों मारी, अब तक इसकी जानकारी नहीं मिली है।
हत्या के तीन दिन बाद सामने आया था मामला
टेलीविजन अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने 1 मार्च को घोष की मौत की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके बाद मामला सामने आया था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिका में भारतीय दूतावास से इस मामले की जांच की मांग की।
वहीं, 3 मार्च को भी देवोलीना एक ट्वीट किया। लिखा- उम्मीद है कि हमें जल्द ही अमरनाथ की हत्या के बारे में और जानकारी मिलेगी। पिछले दो महीनों में 5-6 भारतीय स्टूडेंट्स की हत्या हो चुकी है। हम सब ऐसे मामलों को लेकर बेहद परेशान और दुखी हैं।

ईवनिंग वॉक के दौरान गोलियां मारी गईं
अमरनाथ 27 फरवरी को सेंट लुइस अकादमी के पास शाम के समय टहलने निकले थे, तभी उन्हें हमलावरों ने कई गोलियां मारीं।
उनकी दोस्त भट्टाचार्जी ने X पर हत्या की जानकारी देते हुए कहा था- घोष पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रहते थे। वो सेंट लुइस स्थित वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी में पढ़ने गए थे। यहां फाइन आर्ट्स में मास्टर्स कर रहे थे। उनकी मां की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। अमरनाथ के पिता उनके बचपन में ही गुजर गए थे। उनके परिवार में कोई नहीं है बस कुछ दोस्त हैं जो उनके शव की मांग कर रहे हैं।
भातरीय दूतावास ने कहा- हम जांच में मदद कर रहे
इस मामले में भारतीय दूतावास ने कहा- मिसौरी के सेंट लुइस में मारे गए अमरनाथ घोष के परिवार और दोस्तों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। हम फोरेंसिक टीम और पुलिस की जांच में मदद कर रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें…
अमेरिका के अलबामा राज्य में सिख की हत्या: गुरुद्वारे के बाहर हमलावरों ने गोली मारी, 5 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं हुआ

अमेरिका के अलबामा राज्य में एक सिख व्यक्ति की हत्या कर दी गई। राज सिंह (गोल्डी) को गुरुद्वारे के बाहर गोली मारी गई। वो उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला था। पूरी खबर पढ़ें…
[ad_2]
Source link
