US Deportation White House Video Controversy; India | Elon Musk Trump | अमेरिका ने अवैध नागरिकों के डिपोर्टेशन का मजाक उड़ाया: व्हाइट हाउस ने बेड़ियां-जंजीर बांधने का वीडियो पोस्ट किया; कहा- इनकी आवाजें सुकून देंगीं

[ad_1]

वॉशिंगटन3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका के राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस ने मंगलवार को X पर एक वीडियो पोस्ट किया है। 41 सेकेंड के इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे अवैध अप्रवासियों को जंजीरों-बेड़ियों में जकड़कर प्लेन में चढ़ाया गया।

वीडियो में दिखता है कि एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मी एक-एक कर जमीन पर हथकड़ियां और बेड़िया रख रहे हैं। फिर लोग आते हैं और उन्हें हाथ-पैरों और कमर में बेड़ियों और जंजीरों में बांधा जाता है। वीडियो के आखिर में एक लोगों को प्लेन में चढ़ते दिखाया गया है।

वीडियो अमेरिका के सिएटल का है। इस वीडियो में ये नहीं बताया गया कि ये किस देश के अप्रवासी नागरिक हैं।

वीडियो अमेरिका के सिएटल का है। इस वीडियो में ये नहीं बताया गया कि ये किस देश के अप्रवासी नागरिक हैं।

व्हाइट हाउस के इस वीडियो के नीचे इलॉन मस्क ने कमेंट किया है- बेस्ड यानी मैं इसका समर्थन करता करता हूं।

व्हाइट हाउस के इस वीडियो के नीचे इलॉन मस्क ने कमेंट किया है- बेस्ड यानी मैं इसका समर्थन करता करता हूं।

अमेरिका ने भारतीय अप्रवासियों को बेड़ियां-हथकड़ियां पहनाकर भेजा

बीते दिनों अमेरिका ने तीन मिलिट्री फ्लाइट से 332 भारतीयों को वापस भेजा। पहली फ्लाइट 5 फरवरी को लैंड हुई थी। इसमें सभी लोगों को हथकड़ियां-बेड़ियां और जंजीर पहनाकर लाया गया था। इसे लेकर देश में हंगामा हुआ। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि वे सुनिश्चित करेंगे कि लोगों के साथ ऐसा व्यवहार न किया जाए।

इस के बाद 15 और 16 फरवरी को दो और फ्लाइट में लोगों को लाया गया। इसमें महिलाओं और बच्चों को छोड़कर पुरुषों को पहले की ही तरह लाया गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *