Union Home Minister’s one-day visit to Maharashtra | अमित शाह ने लालबाग के राजा के दर्शन किए, शिंदे और फडणवीस से मिले

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार 23 सितंबर को मुंबई पहुंचे। यहां उन्होंने मशहूर लालबाग के राजा के दर्शन किए। यहां उन्होंने पूजा अर्चना करके भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। इस दौरान शाह के साथ उनकी पत्नी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी थे। शाह हर साल गणेश उत्सव के दौरान मुंबई स्थित लालबाग के राजा के दर्शन करने पहुंचते हैं।

लालबाग में दर्शन करने के बाद शाह ने बांद्रा पश्चिम क्षेत्र में ‘सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल’ द्वारा स्थापित भगवान गणेश की पूजा की और दोपहर में मुंबई के परेल के लालबाग में एक अन्य प्रसिद्ध गणेश प्रतिमा के दर्शन करने पहुंचे।

मुंबई के विभिन्न गणेशोत्सव में शामिल होकर के शाह सीएम शिंदे के बंगले ‘वर्षा’ और डिप्टी सीएम फडणवीस के बंगले ‘सागर’ में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमाओं के दर्शन करने पहुंचे।

शनिवार 23 सितंबर की शाम को शाह मुंबई यूनिवर्सिटी और सहकार भारती द्वारा आयोजित ‘लक्ष्मणराव इनामदार मेमोरियल व्याख्यान’ में भी भाग लेंगे। इनामदार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक गुरु के रूप में जाना जाता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *